फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम की बात: प्रदूषित तो नहीं है आपके घर की हवा? इन उपकरणों की मदद से करें चेक

Tue, 02 Nov 2021 02:32 PM IST
संकल्प सिंह टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Tue, 02 Nov 2021 02:32 PM IST
विज्ञापन
Air quality Index you can check the air quality of your house with the help of these devices
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

हमारा विकास हमें एक विनाश के दौर में लेकर जा रहा है। दुनिया भर में कई देशों के अंदर इंडस्ट्रीज बड़े पैमाने पर कार्बन उत्सर्जन कर रही हैं, जिसके चलते पृथ्वी गर्म हो रही है। पृथ्वी के गर्म होने का सीधा असर नॉर्थ पोल और साउथ पोल पर जमा बर्फों पर पड़ा रहा है। आज बड़े पैमाने पर ग्लेशियर पिघल रहे हैं। वातावरण में जहरीले गैसों के आने से सांस लेना दूभर हो गया है। खासकर दिल्ली जैसे शहरों में ठंड के मौसम में बड़े पैमाने पर प्रदूषण बढ़ जाता है। ऐसे में इसका सीधा असर आपके और हमारे स्वास्थ्य पर पड़ता है। बीते सालों में कई लोगों की प्रदूषण के चलते मौत हुई है। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ ऐसी डिवाइस के बारे में बताने वाले हैं, जिनकी मदद से आप अपने घर के भीतर मौजूद हवा की क्वालिटी को चेक कर सकते हैं। इन डिवाइस से आपको पता चल जाएगा कि आपके घर के भीतर की हवा कितनी खतरनाक है। आइए जानते हैं -

Air quality Index you can check the air quality of your house with the help of these devices
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : ANI

अपने घर में मौजूद हवा की क्वालिटी को जांचने के लिए आपके पास सबसे बढ़िया विकल्प एयर प्यूरीफायर का है। इस डिवाइस की मदद से आप आसानी से अपने घर की हवा की क्वालिटी को चेक कर सकते हैं। वहीं इस डिवाइस के जरिए आप अपने घर के भीतर की हवा को प्यूरीफाई भी कर सकते हैं।

Air quality Index you can check the air quality of your house with the help of these devices
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

बाजार में कई अच्छे एयर प्यूरीफायर मौजूद हैं, जहां से इसे आप खरीद सकते हैं। वहीं अगर आप आर्थिक रूप से उतने सक्षम नहीं है, तो आप एयर क्वालिटी मॉनिटर भी खरीद सकते हैं। इसकी मदद से आप अपने घर में मौजूद हवा की क्वालिटी को चेक कर पाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Air quality Index you can check the air quality of your house with the help of these devices
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

ये डिवाइस केवल हवा को मॉनिटर करने का काम करती है। इसकी मदद से आप हवा को प्यूरीफाई नहीं कर सकते हैं। एयर क्वालिटी मॉनिटर को आप बाजार और ऑनलाइन दोनों ही जगहों से खरीद सकते हैं।

विज्ञापन
Air quality Index you can check the air quality of your house with the help of these devices
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

इसके अलावा अगर आप अपने शहर के एयर क्वालिटी इंडेक्स को चेक करना चाहते हैं, तो आप गूगल प्ले स्टोर से वेदर चेकिंग एप्स को डाउनलोड कर सकते हैं। इन एप्स के जरिए आप अपने शहर की हवा की गुणवत्ता के विषय में जान सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadget news and mobile reviews, apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news in hindi from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed