आज के इस डिजिटल दौर में प्राइवेसी का मुद्दा एक बहुत बड़े सवाल के रूप में उभरा है। बीते कुछ सालों में कैम्ब्रिज एनालिटिका जैसी कई घटनाएं सामने निकल कर आई हैं, जिसने एक बड़ा सवाल हमारी प्राइवेसी को लेकर उठाया है। क्या आज के इस ऑनलाइन युग में हमारा जरूरी डाटा हमारे फोन तक ही सीमित है? या उसका कहीं गलत इस्तेमाल किया जा रहा है? ऐसे में हमारी प्राइवेसी के साथ खेलकर हमारी सहमति और असहमति से जुड़े सवालों को प्रभावित किया जा रहा है। आज दुनिया भर में 2 बिलियन से भी ज्यादा यूजर्स व्हाट्सएप का इस्तेमाल कर रहे हैं। हालांकि व्हाट्सएप अपने यूजर्स की सेफ्टी के लिए समय समय पर कई अच्छे फीचर्स लेकर आता रहता है। वहीं दूसरी तरफ हैकर्स इस एप में मौजूद बग को पकड़कर आपके व्हाट्सएप अकाउंट को हैक करने की कोशिश में लगे रहते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं कि आप कैसे इस बात का पता लगा सकते हैं कि कहीं कोई दूसरा व्यक्ति तो आपके व्हाट्सएप अकाउंट का यूज तो नहीं कर रहा?
काम की बात: कोई दूसरा व्यक्ति तो नहीं कर रहा आपके व्हाट्सएप अकाउंट का यूज? ऐसे लगाएं पता
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Mon, 01 Nov 2021 12:48 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन