आपके पास भले ही कैसा भी स्मार्टफोन हो ,लेकिन यदि उसमें कम रैम और कम स्टोरेज है तो आप स्मार्टफोन की परफॉरमेंस का आनंद नहीं ले पाएंगे। दरअसल किसी भी स्मार्टफोन के लिए रैम और स्टोरेज बहुत जरूरी होते हैं, क्योंकि कम रैम और कम स्टोरेज वाले स्मार्टफोन में हैंग होने की समस्या अक्सर आती रहती है। तो, चलिए आज हम आपको 10 ऐसे स्मार्टफोन के बारे में बताते हैं जिनकी कीमत 10 हजार रुपये से कम है और उनमें 4 जीबी रैम है...
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
Redmi 5: कीमत 9,290 रुपये
इस फोन के फीचर्स की बात करें तो इसमें 5.7 इंच की एचडी+ डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। इस फोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन ऑक्टाकोर 450 प्रोसेसर, 3300 एमएएच की बैटरी और कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ वी4.2, जीपीएस/ए-जीपीएस और 3.5 एमएम ऑडियो जैक शामिल हैं। फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें 12 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फ्रंट कैमरे के साथ ब्यूटी मोड और फेस डिटेक्शन फीचर भी दिया गया है।
Honor 9N : कीमत 9,999 रुपये
हॉनर 9N में डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड ओरियो 8.0, 5.84 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले, ऑक्टाकोर हाईसिलिकन किरिन 659 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए माली T830-MP2 GPU, 3GB/32GB और 4GB/128GB वेरियंट में मिलेगा। स्टोरेज को 256GB तक बढ़ाया जा सकेगा। फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक कैमरा 13 मेगापिक्सल का और दूसरा 2 मेगापिक्सल का है। फोन में फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का दिया गया है। फोन में 3000mAh की बैटरी है और कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ, GPS, माइक्रो-USB, फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक दिया गया है।
Honor 8C : कीमत 8,999 रुपये
इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड ओरियो 8.1 ऑपरेटिंग सिस्टम और 6.26 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिजॉल्यूशन 720x1520 पिक्सल और आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और ग्राफिक्स के लिए 506 जीपीयू (ग्राफिक्स प्रोसेसर यूनिट) दिया गया है। फोन के कैमरे की बात करें, तो इसमें डुअल रियर कैमरा है जिसमें एक कैमरा 13 मेगापिक्सल का और दूसरा 2 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। दोनों कैमरे के साथ फ्लैश लाइट मिलेगी और साथ ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का भी सपोर्ट मिलेगा। ऑनर 8सी में 32GB की स्टोरेज मिलेगी, जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। फोन में 4000 एमएएच की बैटरी मिलेगी और कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ v4.2, जीपीएस, माइक्रो यूएसबी और 3.5mm का हेडफोन जैक मिलेगा।
Moto G6: कीमत 9,299 रुपये
Moto G6 में 5.7 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। इसके अलावा फोन में 1.8GHz का ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए 506 जीपीयू, 4 जीबी रैम और 64 जीबी की स्टोरेज मिलेगी जिसे 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। इसके अलावा फोन में डुअल सिम सपोर्ट और डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक कैमरा 12 मेगापिक्सल का और दूसरा 5 मेगापिक्सल का है। फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का है। फोन में 3000mAh की बैटरी है जो टर्बो चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G LTE, वाई-फाई, USB टाइप सी, NFC, 3.5mm का हेडफोन जैक और ब्लूटूथ 4.2 है।