फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Oppo K3 आज भारत में होगा लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Fri, 19 Jul 2019 10:52 AM IST
प्रदीप पांडे टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रदीप पांडे Updated Fri, 19 Jul 2019 10:52 AM IST
विज्ञापन
Oppo K3 Set to launch in India today, Know price and specifications
oppo k3 - फोटो : amazon

चाइनीज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Oppo शुक्रवार को भारत में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। Oppo K3 की लॉन्चिंग शाम को 6 बजे एक इवेंट में होगी। Oppo K3 पर्पल और ब्लैक ग्रेडियंट कलर वेरियंट में मिलेगा। Oppo K3 की खासियतों की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप है। इस फोन को इसी साल मई में चीन में लॉन्च किया गया था।

Oppo K3 Set to launch in India today, Know price and specifications
oppo k3 - फोटो : amazon

Oppo K3 की भारत में संभावित कीमत

वैसे तो भारत में इस फोन की कीमत की जानकारी लॉन्चिंग इवेंट में ही मिलेगी, लेकिन चीन में इस फोन की कीमतों से भारतीय कीमत का अनुमान लगाया जा सकता है। चीन में Oppo K3 के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 1,599 चीनी युआन यानी करीब 16,100 रुपये है। वहीं इस फोन के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 1,899 युआन यानी करीब 19,100 रुपये है। इसके अलावा इस फोन के 8 जीबी रैम और 258 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 2,299 चीनी युआन यानी करीब 23,200 रुपये है।

Oppo K3 Set to launch in India today, Know price and specifications
oppo k3 - फोटो : amazon

Oppo K3 की स्पेसिफिकेशन

फोन में एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित कलरओएस 6.0 है। इसके अलावा फोन में 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल है। इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर दिया गया है। Oppo K3 में 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Oppo K3 Set to launch in India today, Know price and specifications
oppo k3 - फोटो : amazon

Oppo K3 का कैमरा और कनेक्टिविटी

कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें एक कैमरा 16 मेगापिक्सल का और दूसरा 2 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का पॉप अप स्टाइल में है। इस फोन में 3,765mAh की बैटरी है जो Oppo की फास्ट चार्जिंग VOOC 3.0 को सपोर्ट करती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed