फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Realme X vs Vivo Z1 Pro vs Redmi Note 7 Pro: किसमें कितना है दम

Tue, 16 Jul 2019 02:37 PM IST
प्रदीप पांडे टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रदीप पांडे Updated Tue, 16 Jul 2019 02:37 PM IST
विज्ञापन
Realme X vs Vivo Z1 Pro vs Redmi Note 7 Pro: price, specifications and camera comparison
Realme X vs Vivo Z1 Pro vs Redmi Note 7 Pro - फोटो : amar ujala

मौजूदा समय में भारतीय मिडरेंज स्मार्टफोन बाजार में एक साथ कई अच्छे स्मार्टफोन हो गए हैं। कुछ दिन पहले ही वीवो ने अपना दमदार स्मार्टफोन वीवो जे1 प्रो पेश किया है। वहीं इसी कड़ी में रियलमी ने अपना एक स्मार्टफोन रियलमी एक्स लॉन्च कर दिया है। रियलमी एक्स को पहले चीन में लॉन्च किया गया था और उसके करीब 1 महीने बाद इस फोन को भारतीय बाजार में उतारा गया है तो आइए जानते हैं Realme X, Vivo Z1 Pro और Redmi Note 7 Pro में से कौन-सा फोन आपके लिए बेस्ट है।

loader
Realme X vs Vivo Z1 Pro vs Redmi Note 7 Pro: price, specifications and camera comparison
Vivo Z1 Pro - फोटो : youtube
डिजाइन और डिस्प्ले
रियलमी एक्स में आपको पॉप अप सेल्फी कैमरा मिलता है। इसमें आपको नॉच बिलकुल भी नहीं मिलेगा। रियर कैमरा पीछे की ओर सेंटर में मिलेगा। इस फोन में 6.53 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है और डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन है। वहीं वीवो जेड1 प्रो में पंचहोल डिस्प्ले मिलेगी। जेड1 प्रो में 6.53 इंच की फुल एचडी प्लस आईपीएस डिस्प्ले मिलेगी। वहीं रेडमी नोट 7 प्रो में 6.3 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है। इसमें वाटरड्रॉप नॉच मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Realme X vs Vivo Z1 Pro vs Redmi Note 7 Pro: price, specifications and camera comparison
Realme X smartphone India
कैमरा
रियलमी एक्स- Realme X में डुअल रियर कैमरा दिया गया है, जिसमें एक कैमरा 48 मेगापिक्सल का f/1.7 अपर्चर वाला है, वहीं दूसरा कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। फोन में 16 मेगापिक्सल का पॉप-अप फ्रंट कैमरा है, जिसका अपर्चर f/2.0 है।
वीवो जे1 प्रो- ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें एक कैमरा 16 मेगापिक्सल का है, वहीं दूसरा 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा है, जबकि तीसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का डेप्थ के लिए दिया गया है। इस फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कैमरे के साथ आपको एचडीआर, 4के रिकॉर्डिंग और एआई सुपर वाइड एंगल मिलेगा।
रेडमी नोट 7 प्रो- इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक कैमरा 48 मेगापिक्सल का है और इसका अपर्चर f/1.79 है। वहीं दूसरा कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। कैमरे के साथ एआई का भी सपोर्ट मिलेगा। वहीं इस फोन में 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। साथ ही इस फोन में 4के वीडियो रिकॉर्डिंग मिलेगी। 
Realme X vs Vivo Z1 Pro vs Redmi Note 7 Pro: price, specifications and camera comparison
Snapdragon 712 - फोटो : Flipkart
प्रोसेसर
Realme X में क्वॉलकॉम का ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर मिलेगा। वहीं रेडमी नोट 7 प्रो में इसमें क्वॉलकॉम का ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर है। जबकि वीवो जेड1 प्रो में क्वॉलकॉम का ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 712 प्रोसेसर है।
विज्ञापन
Realme X vs Vivo Z1 Pro vs Redmi Note 7 Pro: price, specifications and camera comparison
Redmi Note 7 Pro - फोटो : mi.com
रैम और स्टोरेज
रियलमी एक्स में 8 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी, वहीं वीवो जे1 प्रो में 6 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी। रेडमी नोट 7 प्रो 4GB/6GB रैम और 64GB/128GB की स्टोरेज मिलेगी जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 256 जीबी तक बढ़ा सकते हैं।
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

Followed