भारत में इस साल की पहली और दूसरी तिमाही में कई सारे स्मार्टफोन लॉन्च किए गए हैं। 20 हजार से कम कीमत में भी कई सारे फोन लॉन्च हुए हैं, जो दमदार कैमरा सेटअप के साथ आते हैं। इस कीमत के फोन की मार्केट में काफी ज्यादा मांग रहती है। यदि आप भी इसी कीमत पर दमदार कैमरा वाले फोन की तलाश कर रहे हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको टॉप कैमरा फोन के बारे में बताएंगे। चलिए देखते हैं 108 मेगापिक्सल कैमरा वाले फोन की पूरी लिस्ट।
20,000 रुपये तक की कीमत में बेस्ट कैमरा स्मार्टफोन, मिलेगा 108MP तक का सेंसर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वनप्लस का लेटेस्ट फोन 108 मेगापिक्सल कैमरा सेटअप के साथ आता है। OnePlus Nord CE 3 Lite 5G में 6.72 इंच का फुल एचडी प्लस LCD डिस्प्ले, 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और गोरिल्ला ग्लास का सपोर्ट मिलता है। फोन में Snapdragon 695 5G प्रोसेसर, 8 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक UFS 2.2 स्टोरेज है। रैम को वर्चुअली 16 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन 108 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरे के अलावा 2-2 मेगापिक्सल के मैक्रो और डेफ्थ सेंसर भी मिलते है। इसके साथ सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का दिया गया है। फोन में 5,000mAh बैटरी और 67 वॉट की SuperVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है।
रियलमी का 10 प्रो भी 108 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरे के साथ आता है। फोन 18,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर आता है। इसके साथ मेटल फ्रेम डिजाइन और 6.7 इंच का फुल एचडी प्लस एलसीडी डिस्प्ले मिलता है। फोन में क्वाड-कोर स्नैपड्रैगन 695 5जी प्रोसेसर, 5,000 एमएएच की बैटरी और 33 वाट सुपरवूक फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। फोन में 108 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा के अलावा 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का मिलता है।
रेडमी के इस फोन को 14,490 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है। फोन में 6.43 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले, 90Hz रिफ्रेश रेट और मीडियाटेक हीलियो G96 प्रोसेसर मिलता है। Redmi note 11S के साथ 8 जीबी तक LPDDR4X रैम और 128 जीबी तक स्टोरेज का सपोर्ट है। फोन में 5000mAh की बैटरी और 33W Pro फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। फोन के अन्य कैमरे की बात करें तो इसमें 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो और 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर मिलता है। फोन में सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है।
यह फोन 108 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और मीडियाटेक Dimensity 6080 प्रोसेसर के साथ आता है। फोन में 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 45W की वायर चार्जिंग का सपोर्ट है। फोन के साथ बायपास चार्जिंग मोड है जो कि ओवरहीटिंग को 7 डिग्री तक कम करता है। Infinix Note 30 5G के 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 14,999 रुपये है। फोन में 6.78 इंच की एचडी प्लस IPS डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। Infinix Note 30 5G में सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है।