इस महीने की शुरुआत से ही कई सारे स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च किया गया है। जून में सैमसंग ने अपने मिड रेंज फोन Samsung Galaxy F54 5G को भारत में लॉन्च किया। इसी कीमत पर रियलमी का Realme 11 Pro Series भी भारत में लॉन्च हुआ। इसके अलावा भी कई अन्य स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च किया गया, जिसमें Redmi 12C, Vivo Y36 और Infinix Note 30 5G शामिल हैं। जून के आखिरी हफ्ते और जुलाई की शुरुआत में भी कई सारे फोन लॉन्च को तैयार है। इसी बीच वनप्लस का सबसे पॉपुलर फोन Oneplus Nord 3 को भी लॉन्च किया जाएगा। चलिए भारत में अगले दो हफ्ते में लॉन्च होने वाले फोन के बारे में...
Upcoming Phone: भारत में लॉन्च होने वाले हैं ये दमदार फोन, आखिरी वाले का 2 साल से हो रहा इंतजार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियलमी के इस फोन को 26 जून को ही भारत में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने फोन का टीजर भी जारी कर दिया है। फोन में 100MP मेगापिक्सल कैमरा सेंसर मिलेगा। वहीं फोन में एमोलेड डिस्प्ले, 1TB तक स्टोरेज, MediaTek Dimensity 6020 प्रोसेसर और एंड्रॉयड 13 जैसे स्पेसिफिकेशन से लैस किया जा सकता है।
फ्लैगशिप फोन को भी इसी हफ्ते भारत में लॉन्च किया जाएगा। Asus Zenfone 10 में Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर, 200MP के डुअल कैमरा, डुअल कैमरा LED फ्लैश, 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 5.9 इंच की फुल एचडी एमोलेड स्क्रीन, 16 जीबी तक रैम और 512 जीबी तक की स्टोरेज जैसे स्पेसिफिकेशन का सपोर्ट मिल सकता है। फोन के साथ सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, 5,000mAh बैटरी से लैस किया जा सकता है। फोन के साथ वाटर और डस्ट रेसिस्टेंट के लिए IP68 की रेटिंग भी होगी।
नोकिया के इस फोन को भी जल्द ग्लोबल लॉन्च किया जाने वाला है। फोन में 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.56 इंच का डिस्प्ले, Qualcomm Snapdragon 480+ प्रोसेसर, 50 मेगापिक्सल वाले ट्रिपल कैमरा सेटअप और 5000 एमएएच की बैटरी मिलेगी। लीक्स में दावा है कि, कंपनी फोन के साथ 3 साल की मैन्युफैक्चरर वारंटी देने वाली है। फोन में 128GB तक स्टोरेज और 6GB तक रैम का सपोर्ट मिलेगा। फोन को भारत में 20 हजार से कम कीमत में पेश किया जा सकता है।
वनप्लस के इन सबसे पॉपुलर फोन्स को जुलाई के पहले हफ्ते में लॉन्च किया जा सकता है। स्मार्टफोन की लॉन्च तारीख फिलहाल सामने नहीं आई है, लेकिन दावा है कि इन फोन को 5 जुलाई को भारत में लॉन्च किया जाएगा। OnePlus Nord 3 में 1.5K रिजॉल्यूशन वाली 6.74 इंच डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, Dimensity 9000 चिपसेट के साथ 16 जीबी तक रैम का सपोर्ट मिल सकता है। वहीं Nord CE 3 5G में 6.7 इंच का सुपर एमोलेड डिस्प्ले, 120Hz का रिफ्रेश रेट, Snapdragon 782G चिपसेट और 12GB तक रैम का सपोर्ट मिल सकता है। दोनों ही फोन में दमदार कैमरा सेटअप मिलने वाला है।