फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

17,000 रुपये से कम में 6GB रैम के साथ मिलते हैं ये 4 स्मार्टफोन

Wed, 16 May 2018 09:26 AM IST
टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 16 May 2018 09:26 AM IST
विज्ञापन
4 Smartphone with 6GB RAM in India under Rs 17,000
6GB RAM Smartphone

अगर आप भी उन लोगों में शामिल हैं जिन्हें 6 जीबी रैम वाले ऐसे स्मार्टफोन की तलाश है जिनकी कीमत भी बजट में हो तो यह खबर आपके काम की है। इस रिपोर्ट में हम आपको भारत में मिलने वाले 5 ऐसे स्मार्टफोन के बारे में बताएंगे जिनमें 6 जीबी की रैम मिलेगी और इनकी कीमत 17 हजार रुपये से कम है।

4 Smartphone with 6GB RAM in India under Rs 17,000
RedMi Note 5 PRO

शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो
रेडमी नोट 5 प्रो में स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर, 6 जीबी रैम, 64 जीबी स्टोरेज, डुअल रियर कैमरा सेटअप (12+5 मेगापिक्सल), फ्रंट कैमरा 20 मेगापिक्सल का, 5.99 इंच की डिस्प्ले, 4000 एमएएच की बैटरी, एंड्रॉयड नूगट 7.0, फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर मिलेगा। इसकी कीमत 16,999 रुपये है।

4 Smartphone with 6GB RAM in India under Rs 17,000
infinix zero 5
इनफिनिक्स जीरो 5

इनफिनिक्स में 6 GB रैम और 64 जीबी स्टोरेज मिलेगी जिसे 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। इसके अलावा इस फोन में 5.98 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले, डुअल रियर कैमरा (12+13 मेगापिक्सल) और 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इस फोन में 4350 एमएएच की बैटरी, डुअल सिम, मीडियाटेक हीलियो पी25 प्रोसेसर, फिंगरप्रिंट सेंसर और एंड्रॉयड नूगट 7.0 है। इस फोन को 15,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
4 Smartphone with 6GB RAM in India under Rs 17,000
coolpad cool play 6
कूलपैड कूल प्ले 6 

कूलपैड कूल प्ले 6 में 5.5 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले, एंड्रॉयड नूगट 7.1.1, 1.4GHz का ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 653 प्रोसेसर, 6 जीबी रैम, 64 जीबी स्टोरेज, 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का, 4G VoLTE, Wi-Fi, Bluetooth 4.0 और USB Type-C पोर्ट है। फोन में 4000mAh की बैटरी है और फोन की कीमत 14,999 रुपये है।

विज्ञापन
4 Smartphone with 6GB RAM in India under Rs 17,000
Realme 1

रियलमी 1

ओप्पो ने अपने ब्रांड के स्मार्टफोन रियलमी 1 को भारत में लॉन्च किया है। इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड ओरियो 8.1, 6 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले, 2 गीगाहर्ट्ज का मीडियाटेक हीलियो पी60 प्रोसेसर है। 6GB रैम/128GB स्टोरेज, 13 मेगापिक्सल का रियर, 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, 3410 एमएएच की बैटरी,  डुअल 4G VoLTE सपोर्ट मिलेगा। इसकी बिक्री भारत में 25 मई से होगी। इसकी कीमत 13,990 रुपये है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed