टीवी की कीमतें अब पहली जैसी नहीं है। हालत ऐसी हो गई है कि अब 10-12 हजार रुपये तक में स्मार्ट टीवी मिल जा रहा है। टीवी के बढ़ते बाजार को देखते हुए कई विदेशी कंपनियां भी भारत में आई हैं। यदि आप भी किसी एलईडी टीवी खरीदने की तलाश में हैं तो यह खबर आपके काम की है। इस रिपोर्ट में हम आपको पांच ब्रांडेड एलईडी टीवी के बारे में बताएंगे।
LED TV खरीदने की सोच रहे हैं तो यह है लिस्ट, कीमत 10 हजार रुपये से कम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
JVC 32N380C HD LED
JVC ने हाल ही में भारतीय बाजार में अपना 32 इंच का HD LED टीवी पेश किया है जिसकी कीमत 7,499 रुपये है। इस टीवी में डॉल्बी सराउंड साउंड दिया गया है और इसे फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है। इस टीवी में किनारे बहुत कम है और 12 वॉट के दो स्पीकर्स दिए गए हैं। इसमें ब्लूटूथ का भी सपोर्ट मिलेगा। इसमें दो एचडीएमआई और दो यूएसबी पोर्ट दिए गए हैं।
TCL 32D3000 HD Ready LED TV
TCL की 32 इंच के इस टीवी को अमेजन से 9,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस टीवी का 28 इंच वाला वर्जन भी उपलब्ध है जिसकी कीमत 8,999 रुपये है। इसमें एचडीएमआई पोर्ट और डॉल्बी ऑडियो दिया गया है। इसमें 16 वॉट का स्पीकर है।
Micromax 32-inch HD Ready LED TV
माइक्रोमैक्स के इस 32 इंच वाले टीवी में आईपीएस पैनल लगा है। इस टीवी को अमेजन और फ्लिपकार्ट से 9,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके साथ 599 रुपये अधिक देने पर फ्लिपकार्ट प्रोटेक्शन प्रोग्राम मिल रहा है जिसके तहत आपको घर पर रिपेयरिंग फ्री में मिलेगी। इसमें 24 वॉट का स्पीकर मिलेगा।
BPL के इस 32 इंच वाले टीवी की कीमत 9,499 रुपये है। इसमें दो एचडीएमआई पोर्ट मिलेंगे और एक यूएसबी पोर्ट मिलेगा। इसमें 16 वॉट का स्पीकर मिलेगा। इस टीवी को अमेजन से खरीदा जा सकता है। इसके 40 इंच वाला वर्जन भी उपलब्ध है।