अगर आप भी फुल HD TV खरीदने की सोच रहे हैं और आपका बजट कम है तो यह खबर आप ही के लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको 20 हजार रुपये से कम में मिलने वाले 5 फुल एचडी टीवी के फीचर्स के बारे में बताएंगे।
20 हजार रुपये से कम कीमत वाले 5 ब्रांडेड फुल HD टीवी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Samsung Joy Series-5 22F5100 TV
सैमसंग के इस टीवी की कीमत 13,500 रुपये है। इसकी स्क्रीन साइज 22 इंच है। इसमें दो 2 HDMI और 2 USB पोर्ट दिए हैं। इसमें ऑटो न्वाइज रिमूवल टेक्नोलॉजी है। इसके अलावा टीवी में स्पेशल स्पोर्ट्स मोड दिया गया जिस लेकर कंपनी का 6 वॉट साउंड तक के साउंड का दावा है।
Sony KLV-22P402C TV
सोनी के इस टीवी की कीमत 14,400 रुपये है। इसकी स्क्रीन साइज 22 इंच है। इसमें एक मॉइस्चर लेयर भी है जो कि टीवी को नमी से बचाता है। इसमें मल्टी इंडियन लैंग्वेज सपोर्ट, एफएम रेडियो, 1 USB, 1 कंपोजिट वीडियो इनपुट(s), 1 RF कनेक्शन, 1 ऑडियो आउट और 1 हेडफोन जैक है।
LG 22LF460A TV
एलजी के इस टीवी की कीमत 13,500 रुपये है। इसकी स्क्रीन साइज 22 इंच की, 10 वॉट का स्पीकर, Eco मोशन सेंसर है। इसके अलावा इसमें Space Wars और Egg Catcher गेम इनबिल्ट मिलेंगे। टीवी में 1 HDMI और 1 USB पोर्ट है।
Panasonic 22C400DX TV
इस टीवी की कीमत 14,500 है और इसकी स्क्रीन साइज 22 इंच की है। इसमें 30 वॉट का स्पीकर दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 1 PC इनपुट, 1 HDMI पोर्ट और 1 USB पोर्ट है।