फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोई भी स्मार्टवॉच खरीदने से पहले इन पांच बातों का जरूर रखें ध्यान

Fri, 11 Sep 2020 02:57 PM IST
प्रदीप पाण्डेय टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रदीप पाण्डेय Updated Fri, 11 Sep 2020 02:57 PM IST
विज्ञापन
5 things to keep in mind before buying a smartwatch in India
smartwatch buying guide - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

आजकल बाजार में स्मार्टवॉच की भरमार लगी है। आए दिन कोई-ना-कोई स्मार्टवॉच लॉन्च हो रही हैं। भारत में स्मार्टवॉच की मार्केट बहुत बड़ी हो गई है और इसमें तेजी से इजाफा भी हो रहा है। पहले एक अच्छे स्मार्टवॉच की कीमत कम-से-कम 5,000 रुपये थी लेकिन अब आपको 2,500-3,000 की रेंज में भी अच्छी स्मार्टवॉच मिल जाएगी। अब बाजार में तो बहुत स्मार्टवॉच हैं लेकिन आपको कौन-सा लेना चाहिए। आज की रिपोर्ट में हम आपको यही बताएंगे कि स्मार्टवॉच खरीदने से पहले किन-किन बातों का ख्याल रखें।

5 things to keep in mind before buying a smartwatch in India
Android 11 for demo - फोटो : google

सपोर्टेड फोन
पहला काम तो यही है कि स्मार्टवॉच का चयन आप अपने फोन और उसके ऑपरेटिंग सिस्टम के मुताबिक करें। कहीं, ऐसा ना हो जाए कि आपने स्मार्टवॉच खरीद ली और वह आपके फोन में सपोर्ट ही ना करे। तो बेहतर है कि खरीदने से पहले इस बात की पुख्ता जानकारी हासिल कर लें कि आपकी स्मार्टवॉच आपके एंड्रॉयड और आईओएस के कौन-से वर्जन को सपोर्ट कर रही है। वैसे एपल को छोड़कर अधिकतर स्मार्टवॉच एंड्रॉयड और आईओएस दोनों को सपोर्ट करती हैं।

5 things to keep in mind before buying a smartwatch in India
realme watch - फोटो : realme

डिस्प्ले
किसी भी स्मार्टवॉच की डिस्प्ले काफी महत्वपूर्ण होती है। कम कीमत वाली स्मार्टवॉच में आमतौर पर एलसीडी डिस्प्ले मिलती है, हालांकि ओप्पो जैसी कंपनियां एमोलोड डिस्प्ले भी दे रही हैं। वहीं एपल और सैमसंग की स्मार्टवॉच में OLED डिस्प्ले पैनल मिलता है। बजट में आप एमोलेड डिस्प्ले वाली स्मार्टवॉच ले सकते हैं, हालांकि एलसीडी भी खराब नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
5 things to keep in mind before buying a smartwatch in India
Oppo smartwatch for reference - फोटो : oppo.com

फिटनेस और हेल्थ फीचर्स
सेहत पर नजर रखने के लिए स्मार्टवॉच सबसे बेहतर डिवाइस है तो आपको एक ऐसी स्मार्टवॉच खरीदनी चाहिए जिसमें हेल्थ और फिटनेस को लेकर कई फीचर्स हों। वैसे तो अधिकतर स्मार्टवॉच में रनिंग, स्विमिंग, हर्ट रेट मॉनिटर जैसे फीचर्स मिलते हैं, लेकिन अब ऑक्सी मीटर (SpO2) वाली स्मार्टवॉच भी कम कीमत में मिलने लगी हैं। तो बेहतर होगा कि आप ऐसी स्मार्टवॉच खरीदें जिसमें स्लिप ट्रैकिंग, हर्ट रेट मॉनिटर और ऑक्सी मीटर का सपोर्ट हो।

विज्ञापन
5 things to keep in mind before buying a smartwatch in India
Amazfit Bip S for reference - फोटो : Amazfit

बैटरी लाइफ
किसी भी स्मार्टवॉच की बैटरी उसकी जान होती है। आपके लिए बेहतर होगा कि आप किसी ऐसी स्मार्टवॉच का चयन करें जिसकी बैटरी लाइफ कम-से-कम एक सप्ताह की हो। 5,000 रुपये की रेंज में कई स्मार्टवॉच भारतीय बाजार में मौजूद हैं जिनकी बैटरी लाइफ 20 दिनों तक है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed