{"_id":"5c10bf25bdec224146724ef6","slug":"airtel-to-launch-4g-smartphone-at-rs-1-000-all-you-need-to-know","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Airtel लांच करने वाला है 4G स्मार्टफोन, कीमत होगी 1,000 रुपये से भी कम","category":{"title":"Gadgets","title_hn":"गैजेट्स","slug":"gadgets"}}
Airtel लांच करने वाला है 4G स्मार्टफोन, कीमत होगी 1,000 रुपये से भी कम
Wed, 12 Dec 2018 01:26 PM IST
टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 12 Dec 2018 01:26 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Airtel to launch 4G Smartphone at Rs 1,000
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
जियो को करारा जवाब देने के लिए एयरटेल नया दांव खेलने की तैयारी में है। खबर है कि एयरटेल नया 4जी स्मार्टफोन लांच करने वाला है जिसकी कीमत 1,000 रुपये से कम होगी। एयरटेल के उन ग्राहकों के लिए यह खबर किसी तोहफे से कम नहीं है जो अभी भी 2जी या 3जी सिम कार्ड इस्तेमाल कर रहे हैं।
2 of 5
AIRtel
एयरटेल के एक हजार रुपये से कम कीमत वाले 4जी स्मार्टफोन के आने के बाद कंपनी के 4जी ग्राहकों की संख्या में वृद्धि देखने को मिलेगी। खास बात यह है कि एयरटेल इस फोन के साथ कई सारे ऑफर्स भी देने की तैयारी में है। आइए जानते हैं विस्तार से।
3 of 5
Airtel 4G Smartphone
वैसे तो इस समय बाजार में 4जी वीओएलटीई स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 2,000 रुपये से 3,500 रुपये के बीच है। ऐसे में एयरटेल अपने फोन के साथ गिफ्ट कार्ड और फ्री सब्सक्रिप्शन देकर धमाल मचा सकता है। अभी तक बाजार में जियो का 4जी फोन है लेकिन वह फीचर फोन है। ऐसे में एयरटेल का यह बड़ा दांव माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
एयरटेल 4जी
बता दें कि एयरटेल ने पिछले साल 4G VoLTE सेवा शुरू की थी और इस वक्त कंपनी के 30 फीसदी से भी अधिक ग्राहक इस सेवा का आनंद ले रहे हैं। हालांकि एयरटेल ने अभी तक इस रिपोर्ट पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। जैसे ही कोई अपडेट मिलेगा हम आप तक पूरी खबर पहुंचाएंगे।
विज्ञापन
5 of 5
Celkon Smart 4G smartphone
इससे पहले एयरटेल ने लावा और कार्बन के साथ साझेदारी के तहत कई फोन को डिस्काउंट पर बेचा है। एयरटेल ने सेल्कॉन के साथ साझेदारी के तहत ग्राहकों को 1,349 रुपये की इफेक्टिव प्राइस पर 4जी स्मार्टफोन उपलब्ध कराया था, हालांकि फोन की वास्तिवक कीमत 3,500 रुपये थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।