फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शाओमी रेडमी नोट 6 प्रो खरीदने का आज है मौका, 4 कैमरे से लैस है यह फोन

Wed, 12 Dec 2018 11:02 AM IST
टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 12 Dec 2018 11:02 AM IST
विज्ञापन
Xiaomi Redmi Note 6 Pro goes to sale in India via Flipkart today, Know price and specifications
Redmi Note 6 Pro

Xiaomi Redmi Note 6 Pro की आज यानि 12 दिसंबर को भारत में दूसरी फ्लैश सेल है। इससे पहले इस फोन की पहली सेल 23 नवंबर को ब्लैक फ्राइडे के दिन हुई थी। पहली सेल में कंपनी ने दावा किया है रेडमी नोट 6 प्रो के 6 लाख से भी ज्यादा यूनिट्स की बिक्री हुई है। फोन को फ्लिपकार्ट और एमआई की साइट व एमआई स्टोर से दोपहर 12 बजे से खरीदा जा सकेगा। रेडमी नोट 6 प्रो की खासियतों की बात करें तो इसमें बड़ी बैटरी, बड़ी डिस्प्ले के साथ डुअल रियर और डुअल फ्रंट कैमरा मिलेगा। इसके अलावा फोन कूलिंग तकनीक से लैस है।

Xiaomi Redmi Note 6 Pro goes to sale in India via Flipkart today, Know price and specifications
Xiaomi Redmi Note 6 Pro

शाओमी रेडमी नोट 6 प्रो की स्पेसिफिकेशन

फोन की स्पेसिफिकेशन की बात करें तो रेडमी नोट 6 प्रो में कूलिंग के लिए पी2आई वाटर रिपेलेंट नैनो-टेक्नोलॉजी दी गई है। साथ ही इस फोन में आउट ऑफ बॉक्स MIUI 10 मिलेगा। रेडमी नोट 6 प्रो में डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड ओरियो 8.1 और 6.26 इंच की फुल एचडी प्लस आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है।

Xiaomi Redmi Note 6 Pro goes to sale in India via Flipkart today, Know price and specifications
Xiaomi Redmi Note 6 Pro

डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन है। फोन के प्रोसेसर की बात करें तो इस फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 636 14nm ऑक्टाकोर प्रोसेसर है। नोट 6 प्रो में ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 509 GPU दिया गया है। इसके अलावा फोन में 4GB/6GB रैम के साथ 64 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। इसमें 4000 एमएएच की बैटरी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Xiaomi Redmi Note 6 Pro goes to sale in India via Flipkart today, Know price and specifications
Xiaomi Redmi Note 6 Pro

रेडमी नोट 6 प्रो का कैमरा
फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक कैमरा 12 मेगापिक्सल का और दूसरा 5 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट में भी डुअल कैमरे हैं जिनमें एक कैमरा 20 मेगापिक्सल और दूसरा 2 मेगापिक्सल का है। दोनों कैमरे एआई और ब्यूटी मोड के सपोर्ट के साथ आते हैं। 

विज्ञापन
Xiaomi Redmi Note 6 Pro goes to sale in India via Flipkart today, Know price and specifications
Xiaomi Redmi Note 6 Pro

शाओमी रेडमी नोट 6 प्रो की कीमत और ऑफर्स
Xiaomi Redmi Note 6 Pro के 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत भारत में 13,999 रुपये और 6GB रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 15,999 रुपये है। फोन के साथ अल्ट्रा स्लिम केस फ्री में मिलेगा। वहीं HDFC बैंक के कार्ड से पेमेंट करने पर अतिरिक्त 500 रुपये का कैशबैक मिलेगा। फोन के साथ जियो की ओर से 2,400 रुपये का इंस्टैंट कैशबैक और 6 टीबी तक डाटा दिया जा रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed