सब्सक्राइब करें

Amazon Sale: Redmi का यह फोन सिर्फ 5,299 रुपये में मिल रहा, इसमें है प्योर एंड्रॉयड

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रदीप पाण्डेय Updated Sat, 24 Sep 2022 10:34 AM IST
विज्ञापन
Amazon great Indian festival sale 2022 get Redmi A1 at Rs 2599 details here
redmi a1 - फोटो : अमर उजाला

रेडमी इंडिया ने इस महीने की शुरुआत में ही Redmi 11 Prime 5G और Redmi A1 को लॉन्च किए हैं। इनमें से Redmi 11 Prime 5G एक एंट्री लेवल 5जी स्मार्टफोन है जिसका सीधा मुकाबला हाल ही में लॉन्च हुए Poco M5 से है, वहीं Redmi A1 को उनके लिए पेश किया गया है जो कि फिलहाल फीचर फोन इस्तेमाल कर रहे हैं। Redmi A1 के साथ डुअल रियर कैमरा दिया गया है। इसके अलावा इसमें 5000mAh की बड़ी बैटरी भी दी गई है। Redmi A1 को तीन कलर में पेश किया गया है। Redmi A1 के साथ स्टॉक एंड्रॉयड मिलता है यानी इसमें कोई थर्ड पार्टी एप्स प्री-इंस्टॉल नहीं मिलेगा। Redmi A1 को अमेजन की सेल में महज 5,299 रुपये में खरीदा जा सकेगा। आइए जानते हैं इस फोन पर मिलने वाले ऑफर के बारे में...

Trending Videos
Amazon great Indian festival sale 2022 get Redmi A1 at Rs 2599 details here
redmi a1 - फोटो : amazon

Redmi A1 को फिलहाल अमेजन पर 6,299 रुपये की कीमत पर लिस्ट किया गया है लेकिन रेडमी इंडिया ने ट्वीट करके कहा है कि Redmi A1 को महज 5,299 रुपये में खरीदा जा सकेगा। Redmi A1 के साथ बैंक ऑफर भी मिल रहे हैं। यदि आप एसबीआई के डेबिट कार्ड से इस फोन को खरीदते हैं तो आपको 1,000 रुपये तक की छूट मिल सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Amazon great Indian festival sale 2022 get Redmi A1 at Rs 2599 details here
Redmi A1 - फोटो : Redmi

Redmi A1 की स्पेशिफिकेशन
रेडमी के इस फोन में 6.52 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका टच सैंपलिंग रेट 120Hz है। फोन के साथ प्री-इंस्टॉल एफएम रेडियो भी मिलेगा। Redmi A1 को तीन कलर में पेश किया गया है जो कि लाइट ब्लू, क्लासिक ब्लैक और लाइट ग्रीन हैं। फोन में डुअल सिम कार्ड सपोर्ट मिलेगा। Redmi A1 के साथ मीडियाटेक हीलियो A22 प्रोसेसर मिलेगा। इसमें एंड्रॉयड 12 का गो एडिशन मिलेगा। इसमें 2 जीबी रैम के साथ 32 जीबी की स्टोरेज मिलेगी जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 512GB तक बढ़ाया जा सकेगा।

Amazon great Indian festival sale 2022 get Redmi A1 at Rs 2599 details here
Redmi A1 - फोटो : Redmi

Redmi A1 का कैमरा
Redmi A1 डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें प्राइमरी लेंस 8 मेगापिक्सल का और दूसरा लेंस AI है। Redmi A1 के फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। कैमरे के साथ कई तरह के मोड्स और फीचर्स मिलेंगे।

विज्ञापन
Amazon great Indian festival sale 2022 get Redmi A1 at Rs 2599 details here
Redmi A1 - फोटो : Redmi

Redmi A1 की बैटरी
इसमें 5000mAh की बड़ी बैटरी भी दी गई है जिसके साथ 10W की चार्जिंग का सपोर्ट है। चार्जर फोन के साथ बॉक्स में मिलेगा। इसके साथ OTG का भी सपोर्ट मिलेगा। Redmi A1 के साथ लेदर टेक्सचर डिजाइन मिलेगी और बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट्स नहीं आएंगे। Redmi A1 की कीमत 6,499 रुपये रखी गई है। फोन की बिक्री 9 सितंबर को शाम 4 बजे से अमेजन और रिटेल स्टोर से शुरू होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed