{"_id":"69d4e07435d7b9f4740cd28e","slug":"meaning-of-c-in-usb-type-c-why-this-port-became-global-standard-every-device-2026-04-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Tech Explained: टाइप-सी में C का क्या मतलब है? आज भी काफी लोग हैं इससे अनजान, जानिए क्यों जरूरी है ये केबल","category":{"title":"Gadgets","title_hn":"गैजेट्स","slug":"gadgets"}}
Tech Explained: टाइप-सी में C का क्या मतलब है? आज भी काफी लोग हैं इससे अनजान, जानिए क्यों जरूरी है ये केबल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jagriti
Updated Tue, 07 Apr 2026 04:28 PM IST
सार
USB Type-C meaning: स्मार्टफोन हो या लैपटॉप, आज हर जगह यूएसबी टाइप सी का बोलबाला है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इसे टाइप-सी ही क्यों कहा जाता है? क्या सी का कोई खास मतलब है या यह सिर्फ एक अक्षर है? जानिए सबकुछ इस रिपोर्ट में...
विज्ञापन
1 of 5
टाइप सी चार्जिंग का मतलब
- फोटो : freepik
Link Copied
Why is it called Type-C: टाइप सी में सी की कोई लंबी-चौड़ी फुलफॉर्म नहीं है, असर में यह यूएसबी तकनीक की तीसरी सफल जेनरेशन है और 3rd Generation होने की वजह से ही इसे C कहा जाता है। इसका नाम इसके अंग्रेजी अक्षर C जैसे आकार और इसके रिवर्सिबल डिजाइन की वजह से पड़ा, जिसने केबल को उल्टा-सीधा लगाने की पुरानी झंझट को हमेशा के लिए खत्म कर दिया।
Trending Videos
2 of 5
टाइप सी चार्जिंग का मतलब
- फोटो : freepik
Benefits of USB C cable: टाइप सी के फायदे
अधिकतर लोगों का लगता है कि सी का कनेक्ट या चार्जिंग होगा, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। सबसे पहले टाइप ए आया, जो हम पेनड्राइव में देखते हैं। इसके बाद टाइप बी आया, जो प्रिंटर या पुराने फोन में दिखाई दिया। इसके बाद अब ये तीसरी पीढ़ी के रूप में टाइप सी ने दस्तक दी। इसका आकार अंग्रेजी के सी अक्षर से मेल खाता है, इसलिए इसे यह पहचान मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
टाइप सी चार्जिंग का मतलब
- फोटो : freepik
Type-A और Type-B में क्या समस्या थी?
पुराने पोर्ट्स (A और B) की सबसे बड़ी दिक्कत यह थी कि उन्हें एक ही निश्चित दिशा में लगाया जा सकता था। गलत दिशा में जोर लगाने से पोर्ट अक्सर टूट जाते थे। Type-C को रिवर्सिबल डिजाइन के साथ बनाया गया, यानी अब आप केबल को किसी भी तरफ से लगाएं, यह तुरंत काम करेगा।
4 of 5
टाइप सी चार्जिंग का मतलब
- फोटो : freepik
Reversible USB design explain: क्यों है यह सुपर चार्जिंग?
हाई-स्पीड डेटा: यह 10Gbps या उससे भी अधिक की गति से डेटा ट्रांसफर कर सकता है।
ज्यादा पावर: पुरानी तकनीक के मुकाबले यह कई गुना ज्यादा बिजली (Power) सप्लाई कर सकता है, जिससे लैपटॉप भी चार्ज हो जाते हैं।
मल्टी-फंक्शनल: यह सिर्फ चार्जिंग के लिए नहीं, बल्कि मॉनिटर, टीवी कनेक्ट करने और वीडियो आउटपुट के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
फ्यूचर प्रूफ: यूरोपीय संघ ने इसे अनिवार्य कर दिया है, जिससे अब अलग-अलग केबल रखने का झंझट खत्म हो रहा है।
विज्ञापन
5 of 5
टाइप सी चार्जिंग का मतलब
- फोटो : freepik
High speed data transfer Type C: क्या इसके बाद और भी कोई टाइप आ सकता है?
एक्सपर्ट्स कहते हैं फिलहाल Type-C का कोई विकल्प नजर नहीं आता, क्योंकि यह खुद को अंदरूनी तौर पर अपग्रेड (जैसे USB 4.0) करता रहता है। हालांकि, आगे कंपनियां पूरी तरह पोर्ट-लेस (Wireless Charging) डिवाइस या मैग्नेटिक पोगो पिन (MagSafe जैसी) तकनीक की ओर बढ़ सकती हैं। इसके बारे में अभी कुछ स्पष्ट कहना मुश्किल है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।