फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन स्मार्टफोन को मिलेगा एंड्रॉयड 11 बीटा वर्जन का अपडेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

Tue, 16 Jun 2020 02:10 PM IST
अजय वर्मा टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: अजय वर्मा Updated Tue, 16 Jun 2020 02:10 PM IST
विज्ञापन
Android 11 update news in hindi xiaomi oneplus google pixel get android 11 beta version update know in hindi
Android 11 - फोटो : google

दिग्गज सर्च इंजन कंपनी गूगल (Google) ने हाल ही में एंड्रॉयड 11 (Android 11) के बीटा वर्जन को लॉन्च किया था, हालांकि अभी तक इसका स्टेबल वर्जन जारी नहीं किया गया है। लेकिन अब ज्यादातर स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों ने अपने डिवाइस में इस नए बीटा वर्जन का सपोर्ट देने का एलान कर दिया है। तो आज हम आपको उन स्मार्टफोन के बारे में बताएंगे, जिनमें एंड्रॉयड 11 का बीटा वर्जन मिलेगा। आइए इन स्मार्टफोन पर डालते हैं एक नजर...

Android 11 update news in hindi xiaomi oneplus google pixel get android 11 beta version update know in hindi
गूगल पिक्सेल 2 - फोटो : SOCIAL MEDIA

Google Pixel सीरीज
एंड्रॉयड 11 के बीटा वर्जन का अपडेट सबसे पहले गूगल पिक्सल सीरीज के Pixel 2, 2 XL, Pixel 3, 3 XL, Pixel 3A, 3A XL और Pixel 4, 4 XL स्मार्टफोन यूजर्स को मिला है। यूजर्स इस अपडेट को फोन की सेटिंग में जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

Android 11 update news in hindi xiaomi oneplus google pixel get android 11 beta version update know in hindi
OnePlus 8 Pro - फोटो : oneplus india

OnePlus के स्मार्टफोन को मिलेगा अपडेट
वनप्लस के मुताबिक, एंड्रॉयड 11 के बीटा वर्जन का अपडेट जल्द वनप्लस 8, वनप्लस 8 प्रो, वनप्लस 7 प्रो और वनप्लस 7 के यूजर्स को मिलेगा। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी आने वाले पांच से छह दिनों में इस बीटा वर्जन का अपडेट जारी करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Android 11 update news in hindi xiaomi oneplus google pixel get android 11 beta version update know in hindi
Xiaomi Mi 10 - फोटो : smartphone_camp / twitter

Xiaomi के इस डिवाइस को मिलेगा अपडेट
शाओमी के एमआई 10 स्मार्टफोन को जल्द एंड्रॉयड 11 के बीटा वर्जन का अपडेट मिलेगा। आपको बता दें कि शाओमी ने हाल ही में इस स्मार्टफोन को 49,999 रुपये के प्राइस टैग के साथ बाजार में पेश किया था। फीचर्स की बात करें तो कंपनी ने इस स्मार्टफोन में 6.67 इंच का एचडी डिस्प्ले, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर और 108 मेगापिक्सल का कैमरा दिया है।

विज्ञापन
Android 11 update news in hindi xiaomi oneplus google pixel get android 11 beta version update know in hindi
Realme X50 Pro Player - फोटो : BharatsGuide-twitter

Realme एक्स50 प्रो स्मार्टफोन को मिलेगा अपडेट
रियलमी एक्स50 प्रो स्मार्टफोन के यूजर्स को जल्द एंड्रॉयड 11 के बीटा वर्जन का अपडेट मिलेगा। इस स्मार्टफोन की कीमत 39,999 रुपये है। फीचर्स की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 6.44 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 865 एसओसी और डुअल सेल्फी कैमरा दिया गया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed