फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये हैं 15,000 रुपये से कम कीमत वाले जबरदस्त Smartphones, मिलेंगे कमाल के फीचर्स

Mon, 15 Jun 2020 01:59 PM IST
अजय वर्मा टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: अजय वर्मा Updated Mon, 15 Jun 2020 01:59 PM IST
विज्ञापन
smart smartphones priced below Rs 15,000 see the complete list here
smartphones - फोटो : amar ujala

अगर आप अपने लिए किफायती कीमत वाला स्मार्टफोन खरीदने का विचार कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है। आज हम आपको भारतीय बाजार में उपलब्ध कुछ खास स्मार्टफोन के बारे में बताएंगे, जिनकी कीमत 15,000 रुपये से कम है। खास बात यह है कि इन सभी डिवाइस में आपको उम्मीद से ज्यादा फीचर्स मिलेंगे। तो आइए जानते हैं इन खास बजट रेंज वाले जबरदस्त स्मार्टफोन के बारे में...

smart smartphones priced below Rs 15,000 see the complete list here
Redmi Note 9 pro - फोटो : social media

Redmi Note 9 Pro
15,000 रुपये से कम कीमत में यह स्मार्टफोन एक शानदार विकल्प है। इस स्मार्टफोन के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये है। इस स्मार्टफोन में आपको 6.67 इंच का एचडी डिस्प्ले, 64+8+2+2 कैमरा, स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर और 5,020 एमएएच की बैटरी का सपोर्ट मिलेगा।

smart smartphones priced below Rs 15,000 see the complete list here
Realme 6 Review - फोटो : amar ujala

Realme 6
रियलमी ने नए साल की शुरुआत में इस स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। रियलमी 6 के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 13,999 रुपये है। फीचर्स की बात करें तो इस फोन में 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz और सैंपलिंग रेट 120Hz है। इसके अलावा इस फोन में मीडिया हीलियो G90T प्रोसेसर मिलेगा जो कि एक ऑक्टाकोर प्रोसेसर है। इस फोन में भी चार रियर कैमरे हैं जिनमें मेन कैमरा 64 मेगापिक्सल का, दूसरा 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल, तीसरा 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ और चौथा लेंस मैक्रो लेंस है। वहीं फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
smart smartphones priced below Rs 15,000 see the complete list here
vivo z1 pro - फोटो : amar ujala

Vivo Z1 Pro
वीवो का यह स्मार्टफोन शानदार डिवाइस में से एक है। इस स्मार्टफोन के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,990 रुपये है। इस स्मार्टफोन में आपको 6.53 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले, 16+2+8 का कैमरा सेटअप और 5,000 एमएएच की बैटरी मिलेगी।

विज्ञापन
smart smartphones priced below Rs 15,000 see the complete list here
Samsung Galaxy M21 - फोटो : @Noticias2Dcom / twitter

Samsung Galaxy M21
सैमसंग गैलेक्सी एम21 का 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट 13,999 रुपये की कीमत में उपलब्ध है। फीचर्स की बात करें तो इस फोन में 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल है। फोन में गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन मिलेगा। इसके अलावा गैलेक्सी एम21 में Exynos 9611 प्रोसेसर और ग्राफिक्स के लिए माली-G72 MP3 GPU मिलेगा। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें मेन कैमरा 48 मेगापिक्सल का है, वहीं दूसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड और तीसरा लेंस 5 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर है। फोन में सेल्फी के लिए 20 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। कैमरे के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का भी सपोर्ट है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed