एपल ने अपने इस साल के सबसे बड़े इवेंट वंडरलस्ट में अपनी नई एपल वॉच सीरीज 9 (Apple Watch series 9) को पेश किया। नई एपल वॉच को नए डिजाइन में पेश किया गया है। सीरीज के तहत तीन स्मार्ट वॉच एपल वॉच सीरीज 9, एपल वॉच अल्ट्रा 2 और एपल वॉच एसई को पेश किया गया है। एपल वॉच सीरीज 9 में गेस्चर कंट्रोल के साथ कंपनी का इनहाउस S9 चिपसेट मिलता है। एपल का दावा है कि यह अब तक का सबसे फास्ट कस्टम प्रोसेसर है। इसमें एक नया न्यूरल इंजन है और यह सिरी कमांड को ऑफलाइन प्रोसेस करता है।
Apple Event: सबसे फास्ट प्रोसेसर के साथ Apple Watch series 9 लॉन्च, मिला गेस्चर कंट्रोल का सपोर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Apple Watch series 9 की कीमत
भारत के साथ 40 से अधिक देशों के ग्राहक आज से ही एपल वॉच सीरीज 9 और एपल वॉच एसई को ऑर्डर कर सकते हैं, जिनकी स्टोर्स में उपलब्धता 22 सितंबर से शुरू हो रही है। एपल वॉच सीरीज 9 की भारत में शुरुआती कीमत 41,900 रुपये, एपल वॉच एसई की शुरुआती कीमत 29,900 रुपये और Apple Watch Ultra 2 की शुरुआती कीमत 89,900 रुपये है।
Apple Watch series 9 के स्पेसिफिकेशन
एपल वॉच सीरीज 9 में गेस्चर कंट्रोल के साथ कंपनी का इनहाउस S9 चिपसेट मिलता है। एपल का दावा है कि यह अब तक का सबसे फास्ट कस्टम प्रोसेसर है। इसके साथ पुराने मॉडल की तुलना में काफी फास्ट है। पावरफुल न्यूरल इंजन की मदद से वॉच सीरीज 8 की तुलना में डिक्टेशन को 25 प्रतिशत तक अधिक सटीक किया गया है।
नई वॉच के साथ डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 2000 निट्स है। Apple Watch series 9 के साथ एपल सिरी का पहले के मुकाबले बेहतर सपोर्ट मिलेगा। Apple Watch series 9 के साथ डबल टैप फीचर दिया गया है। इसकी मदद से आप कॉल रिसीव कर सकते हैं।
एपल वॉच सीरीज 9 में ऑफलाइन सीरी का भी सपोर्ट है। यह अंग्रेजी और Mandarin में आपकी आवाज का उपयोग करके सिरी का उपयोग करके हेल्थ डाटा की जांच करने में भी सहायता करेगा। एपल वॉच सीरीज 9, एपल वॉच अल्ट्रा 2 और एपल वॉच एसई watchOS 10 पर चलते हैं।
एपल वॉच सीरीज 9, एपल वॉच अल्ट्रा 2 और एपल वॉच एसई को कंपनी ने पहली बार चुनिंदा केस और बैंड कॉन्बिनेशन के साथ कार्बन न्यूट्रल प्रोडक्ट के रूप में पेश किया है। कंपनी का कहना है कि एपल वॉच पैकेजिंग को 100 प्रतिशत फाइबर-आधारित बनाने के लिए लिए फिर से डिजाइन किया गया है, और पैकेजिंग पर एक नया लोगो भी देखने मिलता है जो कार्बन न्यूट्रल है। एपल ने अपने प्रोडक्ट में लेदर का उपयोग भी बंद कर दिया है और नई स्मार्टवॉच को 68 प्रतिशत पोस्ट-कंज्यूमर मैटेरियल के साथ फाइनवॉवन नामक नए फैब्रिक में पेश किया है।