{"_id":"5af6ca524f1c1be9408b4b32","slug":"asus-zenfone-max-pro-m1-vs-xiaomi-redmi-s2-which-smartphone-is-affordable","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तो क्या आसुस जेनफोन मैक्स प्रो एम1 की बोलती बंद कर देगा रेडमी एस2, जानें दोनों में कितना है दम? ","category":{"title":"Gadgets","title_hn":"गैजेट्स","slug":"gadgets"}}
तो क्या आसुस जेनफोन मैक्स प्रो एम1 की बोलती बंद कर देगा रेडमी एस2, जानें दोनों में कितना है दम?
Sat, 12 May 2018 04:57 PM IST
टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 12 May 2018 04:57 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
Asus Zenfone Max Pro M1 vs Xiaomi Redmi S2
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सबसे पहले शाओमी ने रेडमी नोट 5 प्रो को क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर के साथ पेश किया। उसके बाद आसुस ने इसी प्रोसेसर के साथ अपने नए फोन जेनफोन मैक्स प्रो एम1 को पेश किया। दोनों फोन में एक जैसे ही फीचर्स हैं लेकिन कीमतें अलग-अलग हैं। रेडमी नोट 5 प्रो की कीमत बढ़ने के बाद यूजर्स जेनफोन मैक्स प्रो एम1 को प्राथमिकता दे रहे हैं। वहीं अब शाओमी ने जेनफोन मैक्स प्रो एम1 को टक्कर देने के लिए रेडमी एस2 को लॉन्च कर दिया है। हालांकि रेडमी एस2 अभी भारत में लॉन्च नहीं हुआ है लेकिन कीमत के मामले पर यह फोन जेनफोन मैक्स प्रो एम1 का मुकाबला कर सकता है। तो आइए जानते हैं दोनों फोन के बारे में। बात करें तो इसके 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज की कीमत CNY 999 यानि करीब 10,600 रुपये और 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज की कीमत CNY 1,299 यानि करीब 13,700 रुपये होगी।
2 of 6
Asus Zenfone Max Pro M1
आसुस जेनफोन मैक्स प्रो एम1 की बात करें तो इसमें क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर और फेस रिकॉग्निशन फीचर भी है। इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट, आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड ओरियो 8.1, 5.99 इंच की फुल एचडी + डिस्प्ले है, ऑक्टाकोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 509 GPU है। फोन में रियर पर डुअल कैमरा (13+5 मेगापिक्सल) है और फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। दोनों कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश लाइट मिलेगी।
3 of 6
Asus Zenfone Max Pro M1
यह फोन 3 जीबी रैम, 4 जीबी रैम और 32 जीबी व 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट में मिलेगा। स्टोरेज को 2 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 10 वॉट का चार्जर मिलेगा। इस फोन का 6 जीबी रैम वाला वेरियंट भी जल्द ही बाजार में आएगा। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G LTE, Wi-Fi 802.11 a/b/g/n, Wi-Fi, ब्लूटूथ 4.2, GPS/ A-GPS, 3.5mm का हेडफोन जैक, फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक है। Asus Zenfone Max Pro M1 के 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 10,999 रुपये और 4 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 12,999 रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Xiaomi Redmi S2
अब रेडमी एस2 की बात करें तो इसे रेडमी का अबतक का सबसे शानदार सेल्फी कैमरा फोन बताया जा रहा है। शाओमी रेडमी एस 2 में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित ब्यूटी मोड दिया गया है।
विज्ञापन
5 of 6
Xiaomi Redmi S2
इस फोन में डुअल सिम, 5.99 इंच की एचडी+ डिस्प्ले, क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर, 3 जीबी/4 जीबी रैम, 32जीबी /64 जीबी स्टोरेज मिलेगी। स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा है जिसमें एक कैमरा 12 मेगापिक्सल का और दूसरा 5 मेगापिक्सल का है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।