अगर आप भी कम कीमत में ज्यादा रैम वाले स्मार्टफोन की तलाश में हैं और तय नहीं कर पा रहे हैं कि आखिर कौन-सा फोन खरीदा जाए तो यह खबर आपके लिए बहुत काम की है। इस रिपोर्ट में हम आपको 5 ऐसे स्मार्टफोन के बारे में बताएंगे जिनकी कीमत 10 हजार रुपये से कम है और इसमें 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी तक की स्टोरेज मिल रही है। तो आइए जानते हैं इनके बारे में।
10,000 रुपये से कम कीमत में 4GB रैम के साथ मिल रहे हैं ये 5 स्मार्टफोन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Panasonic Eluga Ray Max
पैनासोनिक एलुगा रे मैक्स में डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो, कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन के साथ 5.2 इंच की फुल-एचडी डिस्प्ले, 4 जीबी रैम, 64 जीबी स्टोरेज, 1.4GHz ऑक्टाकोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर, 16 मेगापिक्सल का रियर और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। कनेक्टिविटी में 4जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ, माइक्रो-यूएसबी और 3,000 एमएएच की क्विक चार्जिंग 3.0 सपोर्ट बैटरी है। इसकी कीमत 9,999 रुपये है।
Moto G5s
इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड नूगट 7.1, 5.5 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले, कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन, क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर, 4GB रैम और 32 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। दोनों कैमरे के साथ LED फ्लैश लाइट मिलेगी। फोन में 3000mAh की बैटरी है जो टर्बो चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G VoLTE, डुअल बैंड Wi-Fi 802.11 a/b/g/n, ब्लूटूथ 4.2, GPS/A-GPS और 3.5mm का हेडफोन जैक है। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। इसकी कीमत 9,999 रुपये है।
InFocus Snap 4
इनफोकस स्नैप 4 के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 5.2 इंच की एचडी डिस्प्ले, ऑक्टाकोर मीडियाटेक एमटी6750एन प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए टी-860 जीपीयू, 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज है। फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल एलईडी फ्लैश के साथ एक डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक कैमरा 13 मेगापिक्सल का और दूसरा 8 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट में 8 मेगापिक्सल के दो कैमरे हैं। इसके अलावा फोन में 3000 एमएएच बैटरी, डुअल सिम सपोर्ट, फिंगरप्रिंट सेंसर, एंड्रॉयड नूगट 7.0 और 4जी सपोर्ट है। इस फोन की कीमत 9,999 रुपये है।
Asus Zenfone 3 Laser
इस फोन में 4 GB रैम, 32 जीबी स्टोरेज, 5.5 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले, 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 3000 एमएएच की बैटरी है। इस फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर दिया गया है।