फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

5,000 रुपये से कम कीमत वाले पांच 4G VoLTE स्मार्टफोन, एयरटेल दे रहा 1,500 का कैशबैक

Thu, 10 May 2018 04:09 PM IST
टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 10 May 2018 04:09 PM IST
विज्ञापन
You can buy these 5 4G VoLTE Smartphone at effective price of less than Rs 200 with Airtel offer
smartphones

अगर आप भी आर्थिक समस्या के कारण स्मार्टफोन नहीं खरीद पा रहे हैं तो यह खबर आपके लिए ही है। इस रिपोर्ट में हम आपको 5 ऐसे स्मार्टफोन के बारे बताएंगे जिनमें 4जी VoLTE सपोर्ट दिया गया है और इनकी कीमत 5 हजार रुपये से कम है, लेकिन अगर आप इन स्मार्टफोन को एयरटेल के मेरा पहला स्मार्टफोन कैंपेन के तहत खरीदते हैं ये स्मार्टफोन आपको 2 हजार रुपये से कम में मिल जाएंगे। तो आइए जानते हैं इनके बारे में।

You can buy these 5 4G VoLTE Smartphone at effective price of less than Rs 200 with Airtel offer
Karbonn A40 Indian

Karbonn A40 Indian
इस फोन में 4 इंच की फुल टच डिस्प्ले, डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड नूगट 7.0, 1.3 GhZ का प्रोसेसर, 1400mah की बैटरी,  1 जीबी रैम, 16 जीबी स्टोरेज, 2 MP का रियर कैमरा, 0.3 MP का फ्रंट कैमरा, 4G/3G/2G/ VoLTE सपोर्ट, Wi-Fi, Bluetooth और GPS जैसे फीचर्स हैं। इस फोन में YouTube, WhatsApp और Facebook जैसे सभी पोपुलर ऐप चलेंगे। फोन के साथ 1 साल की वारंटी मिलेगी। इस फोन की कीमत 3,499 रुपये है लेकिन इस फोन को 1,399 रुपये की इफेक्टिव प्राइस पर बेचा जाएगा। कंपनी के ऑफर के तहत ग्राहकों को यह फोन को 2,899 रुपये में मिलेगा। इसके बाद आपको 1,500 रुपये का कैशबैक मिलेगा। इस तरह फोन की कीमत 1,399 रुपये हो जाएगी।

You can buy these 5 4G VoLTE Smartphone at effective price of less than Rs 200 with Airtel offer
Karbonn A1 INDIAN

Karbonn A1 Indian
इस फोन में 4 इंच की WVGA फुल एचडी डिस्प्ले, एंड्रॉयड नूगट, 1.1GHz का क्वॉडकोर प्रोसेसर, 1500 mAh की बैटरी, 1GB रैम और 8 जीबी स्टोरेज है जिसे 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं फोन में 3.2 मेगापिक्सल का रियर और 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन में 4G VOLTE/3G/2G सपोर्ट है। इसकी कीमत 4,390 रुपये है लेकिन एयरटेल के ऑफर के साथ इसके लिए आपको 3,299 रुपये का भुगतान करना होगा। इसके बाद आपको 1,500 रुपये का कैशबैक मिलेगा और इस तरह यह फोन आपको इफेक्टिव रूप से 1,799 रुपये का पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
You can buy these 5 4G VoLTE Smartphone at effective price of less than Rs 200 with Airtel offer
Intex Aqua LIONS N1

Intex Aqua LIONS N1
इस डुअल सिम 4जी स्मार्टफोन में मीडियाटेक का चिपसेट लगा है और इसमें 4 इंच की स्क्रीन है। इसके अलावा फोन में 2 मेगापिक्सल रियर और फ्रंट में वीजीए कैमरा दिया गया है। फोन में 1 जीबी रैम तथा 8 जीबी इंटरनल स्टोरेज मिलती है जिसे 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इस फोन की बाजार में कीमत 3,799 रुपये है लेकिन इसे खरीदने के लिए आपको 3,149 रुपये देने होंगे। इसके बाद आपको 1,500 रुपये कैशबैक मिलेगा।

विज्ञापन
You can buy these 5 4G VoLTE Smartphone at effective price of less than Rs 200 with Airtel offer
Celkon Star 4G+

Celkon- Star 4G+
इस फोन में एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो, 4 इंच की डिस्प्ले,  डुअल सिम सपोर्ट, 1.3 गीगाहर्ट्ज का क्वॉडकोर प्रोसेसर, 512 एमबी रैम, 3.2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, स्टोरेज 4 जीबी, वाई-फाई ब्लूटूथ और बैटरी 1800 एमएएच की है। इस फोन की बाजार में कीमत 2,999 रुपये है लेकिन इसके लिए आपको 2,799 रुपये देने होंगे। फिर बाद में आपको 1,500 रुपये का कैशबैक मिलेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed