फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Asus के इन तीन स्मार्टफोन की कीमतों में हुई 5,000 रुपये तक की कटौती

Sat, 02 Mar 2019 03:27 PM IST
प्रदीप पांडे टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रदीप पांडे Updated Sat, 02 Mar 2019 03:27 PM IST
सार

Asus ZenFone Max Pro M2, asus ZenFone Max Pro M1, asus ZenFone Max M2, asus ZenFone 5Z 

विज्ञापन
Asus ZenFone Max Pro M2, ZenFone Max Pro M1, ZenFone Max M2, ZenFone 5Z Price Cut in India
Asus ZenFone 5Z

आसुस ने भारत में अपने तीन स्मार्टफोन की कीमतों में कटौती की है। Asus के जिन स्मार्टफोन की कीमतों में कटौती हुई है उनमें आसुस जेनफोन मैक्स प्रो एम1, जेनफोन मैक्स प्रो एम2, जेनफोन मैक्स 2 और जेनफोन 5जेड शामिल हैं। आइए जानते हैं इन सभी फोन की कीमत और फीचर्स के बारे में।

Asus ZenFone Max Pro M2, ZenFone Max Pro M1, ZenFone Max M2, ZenFone 5Z Price Cut in India
Asus ZenFone Max Pro M1

आसुस जेनफोन मैक्स प्रो एम1, जेनफोन मैक्स प्रो एम2, जेनफोन मैक्स 2 और जेनफोन 5जेड की नई कीमत
इस फोन की शुरुआती कीमत पहले 9,999 रुपये थी लेकिन अब 8,499 रुपये है। वहीं आसुस जेनफोन मैक्स प्रो एम2 की कीमत में 3,000 रुपये की कटौती हुई है और अब यह फोन 9,999 रुपये की शुरुआती कीमत में उपलब्ध है। इसके अलावा आसुस जेनफोन 5जेड को 5,000 रुपये की कटौती के साथ 24,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं जेनफोन मैक्स एम2 अब 8,499 रुपये में मिल रहा है।

Asus ZenFone Max Pro M2, ZenFone Max Pro M1, ZenFone Max M2, ZenFone 5Z Price Cut in India
Asus ZenFone Max Pro M2 Titanium
आसुस जेनफोन मैक्स प्रो एम2 की स्पेसिफिकेशन

फोन में डुअल नैनो सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड ओरियो 8.1 है। फोन में 6.26 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2280 पिक्सल और आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 का प्रोटेक्शन है।फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर है। फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा है जिनमें एक कैमरा 12 मेगापिक्सल का सोनी IMX486 सेंसर है और इसका अपर्चर f/1.8 है। वहीं दूसरा कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। रियर कैमरे से 4के वीडियो रिकॉर्ड किया जा सकता है। फोन में फ्रंट कैमरा 13 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/2.0 है। दोनों कैमरे के साथ फ्लैश लाइट मिलेगी। फोन की स्टोरेज को 2 टीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ v5.0, जीपीएस, एफएम रेडियो और 3.5 एमएम का हेडफोन जैक मिलेगा। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ 5000mAh की बैटरी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Asus ZenFone Max Pro M2, ZenFone Max Pro M1, ZenFone Max M2, ZenFone 5Z Price Cut in India
Asus ZenFone Max Pro M1 Blue Colour variant

आसुस जेनफोन मैक्स प्रो एम1 की स्पेसिफिकेशन
इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट, आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड ओरियो 8.1, 5.99 इंच की फुल एचडी + डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2160 पिक्सल और आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। इसके अलावा फोन में ऑक्टाकोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 509 GPU है। फोन में रियर पर डुअल कैमरा सेटअप है जिसमें एक लेंस 13 मेगापिक्सल और दूसरा 5 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। दोनों कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश लाइट मिलेगी। यह फोन 3 जीबी रैम, 4 जीबी रैम और 6 जीबी रैम तथा 32 जीबी व 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट में मिलेगा। स्टोरेज को 2 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 10 वॉट का चार्जर मिलेगा। 

विज्ञापन
Asus ZenFone Max Pro M2, ZenFone Max Pro M1, ZenFone Max M2, ZenFone 5Z Price Cut in India
Asus Zenfone Max M2

Asus ZenFone Max M2 की स्पेसिफिकेशन
फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड ओरियो 8.1 मिलेगा। फोन में 6.26 इंच की एचडी डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720x1520 पिक्सल है और आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। डिस्प्ले पर 2.5जी कर्व्ड ग्लास प्रोटेक्शन है। फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर, 3 जीबी व 4 जीबी रैम और 32 जीबी व 64 जीबी की स्टोरेज मिलेगी जिसे 2 टीबी तक बढ़ा सकते हैं। कनेक्टिविटी के लिए फोन में डुअल 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ v4.2, जीपीएस, एफएम रेडियो और 3.5एमएम का हेडफोन जैक मिलेगा।  फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ 5000mAh की बैटरी दी गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed