फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सैमसंग गैलेक्सी ए50, ए30 की बिक्री भारत में शुरु, जानें कीमत और फीचर्स

Sat, 02 Mar 2019 10:55 AM IST
प्रदीप पांडे टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रदीप पांडे Updated Sat, 02 Mar 2019 10:55 AM IST
विज्ञापन
Samsung Galaxy A50, Galaxy A30 sale begins in India, Know price and specifications
Samsung Galaxy A50, Galaxy A30

सैमसंग ने भारत में हाल ही में अपनी ए सीरीज का विस्तार करते हुए तीन नए स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी ए50, गैलेक्सी ए30 और गैलेक्सी ए10 पेश किए हैं। इन तीनों फोन में सुपर एमोलेड डिस्प्ले के साथ 4000 एमएएच की बैटरी दी गई है। इसके अलावा फोन में ऑउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड पाई 9.0 भी मिलेगा। इनमें से गैलेक्सी ए50 और गैलेक्सी ए30 की बिक्री भारत में शुरू हो गई है। आइए जानते हैं।

Samsung Galaxy A50, Galaxy A30 sale begins in India, Know price and specifications
Samsung Galaxy A50

सैमसंग गैलेक्सी ए50 की स्पेसिफिकेशन
इनमें से A50 में 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले है और इसमें ऑक्टाकोर एक्सिनॉस 9610 प्रोसेसर मिलेगा। फोन में एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित वन यूआई मिलेगा। इसके अलावा फोन में अल्ट्रा-वाइड, स्लो मोशन और हाइपरलैप्स भी मिलेगा।

Samsung Galaxy A50, Galaxy A30 sale begins in India, Know price and specifications
Samsung Galaxy A50

सैमसंग गैलेक्सी ए50 का कैमरा
इस फोन में तीन रियर कैमरे हैं जिनमें एक कैमरा 25 मेगापिक्सल का, दूसरा 5 मेगापिक्सल का और तीसरा 8 मेगापिक्सल का है। वहीं सेल्फी के लिए 25 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक, डुअल सिम सपोर्ट, सी-टाईप चार्जिंग और 15 वाट के चार्जर के साथ 4000mAh की बैटरी मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy A50, Galaxy A30 sale begins in India, Know price and specifications
Galaxy A30

सैमसंग गैलेक्सी ए30 की स्पेसिफिकेशन
गैलेक्सी ए30 में भी 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। इसके अलावा इसमें ऑक्टाकोर एक्सिनॉस 7904 प्रोसेसर, 4GB रैम और 64 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। इस फोन में डुअल रियर कैमरा है जिसमें एक 16 मेगापिक्सल का और दूसरा 5 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट कैमरा 25 मेगापिक्सल का है। इसमें भी फिंगरप्रिंट सेंसर के अलावा 4000mAh की बैटरी है जो 15 वाट के फास्ट चार्जर को सपोर्ट करती है। इसमें भी सी-टाईप चार्जिंग मिलेगी।

विज्ञापन
Samsung Galaxy A50, Galaxy A30 sale begins in India, Know price and specifications
Samsung Galaxy A30
सैमसंग गैलेक्सी ए50 और गैलेक्सी ए30 की कीमत
गैलेक्सी ए50 के 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 19,990 रुपये और 6 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 22,990 रुपये है। वहीं गैलेक्सी ए30 की कीमत 16,990 रुपये है। फोन के फ्लिपकार्ट और सैमसंग के ऑनलाइन स्टोर से खरीदा जा सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed