फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अपने साधारण टीवी को बनाना है स्मार्ट, तो इन मीडिया स्ट्रीमिंग डिवाइस का करें इस्तेमाल

Fri, 10 Jul 2020 06:53 PM IST
अजय वर्मा टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: अजय वर्मा Updated Fri, 10 Jul 2020 06:53 PM IST
विज्ञापन
best media streaming devices 2020 including Google Chromecast 3 and Amazon Fire TV Stick 4K know full list here
smart tv - फोटो : amar ujala

अगर आप अपने पुराने एलसीडी टीवी को स्मार्ट टीवी में तब्दील करना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए है। आज हम आपको यहां गूगल, अमेजन और एपल के मीडिया स्ट्रीमिंग डिवाइस के बारे में बताएंगे, जिनके जरिए आप अपने टीवी पर नेटफ्लिक्स और यूट्यूब जैसे प्रीमियम एप का कंटेंट देख सकेंगे। इसके अलावा आपको इन डिवाइस में आपको सिरी और गूगल असिस्टेंट का सपोर्ट भी मिलेगा। आइए जानते हैं इन खास मीडिया स्ट्रीमिंग डिवाइस के बारे में विस्तार से...

best media streaming devices 2020 including Google Chromecast 3 and Amazon Fire TV Stick 4K know full list here
Amazon Fire TV Stick 4K - फोटो : reliance digital

Amazon Fire TV Stick 4K
अगर आप अपने पुराने टीवी को स्मार्ट बनाना चाहते हैं, तो आप अमेजन फायर स्टिक का इस्तेमाल कर सकते हैं। अमेजन फायर टीवी स्टिक की कीमत 5,999 रुपये है। आपको इस डिवाइस में एलेक्सा वॉयस रिमोट कंट्रोल के साथ अमेजन प्राइम और नेटफ्लिक्स जैसे प्रीमियम एप का एक्सेस मिलेगा। वहीं, आप इस टीवी स्टिक को एचडीएमआई पोर्ट के जरिए टीवी से कनेक्ट कर सकते है।

best media streaming devices 2020 including Google Chromecast 3 and Amazon Fire TV Stick 4K know full list here
Apple TV 4th Gen - फोटो : AMAZON

Apple TV 4th Gen
अगर आपके पास 4के टीवी नहीं है, तो आप एपल टीवी 4th Gen को चुन सकते हैं। आप इस डिवाइस के जरिए फुल एचडी रिजॉल्यूशन के साथ फिल्म देख सकते हैं। इसके अलावा आपको इस डिवाइस में सिरी के साथ ए8 प्रोसेसर का सपोर्ट मिलेगा। वहीं, इस डिवाइस की कीमत 12,990 रुपये है।

विज्ञापन
विज्ञापन
best media streaming devices 2020 including Google Chromecast 3 and Amazon Fire TV Stick 4K know full list here
GOOGLE CHROMECAST - फोटो : flipkart

Google Chromecast 3
गूगल क्रोमकास्ट 3 एचडीएमआई पोर्ट के साथ आता है। इस डिवाइस के जरिए आप टीवी शो और फिल्म देखने से लेकर गेम खेल सकेंगे। इसके अलावा आपको इस डिवाइस में यूट्यूब, नेटफ्लिक्स और हॉटस्टार जैसे प्रीमियम एप का एक्सेस मिलेगा। वहीं, इस डिवाइस की कीमत 3,499 रुपये है।

विज्ञापन
best media streaming devices 2020 including Google Chromecast 3 and Amazon Fire TV Stick 4K know full list here
tata sky binge plus - फोटो : amar ujala

Tata Sky Binge+
टाटा स्काई ने अन्य डीटीएच कंपनियों को कड़ी चुनौती देने के लिए टाटा स्काई बिंज प्लस सेट-टॉप बॉक्स को पेश किया था। इस सेट-टॉप बॉक्स की कीमत 3,999 रुपये है। आपको इस डिवाइस में गूगल क्रोमकास्ट के साथ गूगल असिस्टेंट का सपोर्ट मिलेगा। वहीं, यह सेट-टॉप बॉक्स 4के, एचडी, एलईडी, एलसीडी और प्लासम तकनीक वाले टीवी को सपोर्ट करता है। साथ ही इसे ऑडियो और वीडियो केबल के जरिए पुराने टीवी के साथ कनेक्ट किया जा सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed