अगर आप अपने पुराने स्मार्टफोन की स्टोरेज से खुश नहीं है, तो आप बजट रेंज वाला नया मोबाइल खरीद सकते हैं। बता दें कि इलेक्ट्रॉनिक बाजार में 15,000 रुपये से कम कीमत वाले कई सारे स्मार्टफोन मौजूद हैं, जिनमें आपको 128 जीबी स्टोरेज मिलेगी। इसके अलावा आप इस स्टोरेज एसडी कार्ड की मदद से बढ़ा भी सकते हैं। तो आइए जानते हैं इन शानदार स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से...
15 हजार से कम कीमत में आते हैं 128GB स्टोरेज वाले ये दमदार स्मार्टफोन, देखें लिस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Realme 5i
इस फोन का 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट 10,999 रुपये की कीमत के साथ खरीदा जा सकता है। स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित कलर ओएस 6.0.1 दिया गया है। फोन में 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720x1600 पिक्सल है। फोन में वाटरड्रॉप नॉच मिलेगा। इसके अलावा गोरिल्ला ग्लास 3 प्लस का प्रोटेक्शन भी है। फोन में क्वॉलकॉम का ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर और 4 जीबी तक रैम मिलेगी।
Honor 20i
इस फोन के 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट को सिर्फ 10,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। फीचर्स की बात करें तो कंपनी ने इस फोन में 6.21 इंच का एफएडी डिस्प्ले दिया है, जिसका रिजॉल्यूशन 2340 x 1080 पिक्सल है। इसके अलावा यूजर्स को इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा मिला है, जिसमें 24 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का लेंस और 2 मेगापिक्सल का सेंसर मौजूद हैं। साथ ही इस फोन के फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
Redmi Note 8
ग्राहक इस फोन के 6 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट को आप 13,999 रुपये में खरीद सकते हैं। फीचर्स की बात करें तो कंपनी ने इस फोन में 6.3 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया है, जिसका रिजॉल्यूशन 2,340 × 1,080 पिक्सल है। साथ ही इस फोन में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 एसओसी दिया गया है। वहीं, यह फोन एंड्रॉयड 9 पाई ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
OPPO A9 2020
ओप्पो ए9 का 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट 14,990 रुपये मेंउपलब्ध है। इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित कलर ओएस मिलेगा। इसके अलावा इसमें 6.52 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल है। डिस्प्ले में वाटरड्रॉप नॉच है। साथ ही डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन भी है। इसके अलावा इसमें मीडियाटेक Qualcomm SM6125 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। इसमें 48MP + 8MP + 2MP + 2MP का क्वाड रियर कैमरा और 16MP का फ्रंट कैमरा है।