फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Samsung Galaxy M21 को अब तक की सबसे कम कीमत में खरीदने का मौका

Mon, 04 May 2020 02:43 PM IST
प्रदीप पाण्डेय टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रदीप पाण्डेय Updated Mon, 04 May 2020 02:43 PM IST
विज्ञापन
Samsung Galaxy M21 price in India cut again, now starts At Rs 12,699
Samsung Galaxy M21 - फोटो : amazon

सैमसंग ने एक बार फिर से अपने गैलेक्सी एम21 (Galaxy M21) की कीमत में कटौती की है। सैमसंग गैलेक्सी एम21 को अब 12,699 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है, जबकि इससे पहले इस फोन की कीमत 13,199 रुपये थी। बता दें कि सैमसंग गैलेक्सी एम21 को भारत में 12,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया थी और उसके बाद नई जीएसटी दरें लागू होने के बाद कीमत बढ़ाई गई थी।


 

Samsung Galaxy M21 price in India cut again, now starts At Rs 12,699
samsung galaxy m21 and galaxy a50s - फोटो : amar ujala

Galaxy M21 की नई कीमतें
कटौती के बाद सैमसंग गैलेक्सी एम21 को 12,699 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस कीमत में आपको 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट मिलेगा। वहीं 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 14,999 रुपये हो गई है। नई कीमत के साथ फोन को अमेजन इंडिया और सैमसंग की आधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है।
 

Samsung Galaxy M21 price in India cut again, now starts At Rs 12,699
Samsung Galaxy M21 - फोटो : amar ujala

Samsung Galaxy M21 की स्पेसिफिकेशन
फोन में 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल है। फोन में गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन मिलेगा। इसके अलावा गैलेक्सी एम21 में Exynos 9611 प्रोसेसर और ग्राफिक्स के लिए माली-G72 MP3 GPU मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy M21 price in India cut again, now starts At Rs 12,699
Samsung Galaxy M21 - फोटो : amar ujala
Samsung Galaxy M21 का कैमरा

फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें मेन कैमरा 48 मेगापिक्सल का है, वहीं दूसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड और तीसरा लेंस 5 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर है। फोन में सेल्फी के लिए 20 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। कैमरे के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का भी सपोर्ट है।

विज्ञापन
Samsung Galaxy M21 price in India cut again, now starts At Rs 12,699
Samsung Galaxy M21 - फोटो : amar ujala
Samsung Galaxy M21 की बैटरी

फोन में 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5एमएम का हेडफोन जैक और बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। गैलेक्सी एम21 में 6000mAh की बैटरी है जो 15वॉट के फास्ट चार्जर के साथ आती है। फोन का वजन 188 ग्राम है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed