नप्लस 6 के लॉन्च होने के बाद कंपनियों ने अपने स्मार्टफोन की कीमतों में कटौती शुरू कर दी है। सबसे पहले शाओमी ने अपने सबसे महंगे स्मार्टफोन एमआई मिक्स 2 की कीमत में 3,000 रुपये की कमी की और वहीं अब सैमसंग के गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी ए8 प्लस स्मार्टफोन पर 8,000 रुपये तक का कैशबैक मिल रहा है, हालांकि यह कैशबैक सैमसंग की ओर नहीं बल्कि पेटीएम मॉल पर मिल रही है। वैसे खास बात यह है कि इसकी जानकारी सैमसंग ने ट्वीट करके दी है।
सैमसंग गैलेक्सी एस8 और ए8 प्लस पर मिल रहा है 8,000 रुपये तक का कैशबैक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैमसंग मोबाइल इंडिया के ट्वीट के मुताबिक गैलेक्सी एस8 पर 8 हजार रुपये और गैलेक्सी ए8 प्लस पर 5,000 रुपये का कैशबैक मिलेगा। कैशबैक के बाद गैलेक्सी एस8 की कीमत 37,990 रुपये और ए8 प्लस की कीमत 29,990 रुपये होगी। बता दें कि इससे पहले भी पिछले सप्ताह ही सैमसंग के गैलेक्सी एस8 और एस8 प्लस की कीमत में कटौती हुई थी। एस8 की कीमत अब 37,990 रुपये और गैलेक्सी एस8 प्लस की कीमत 43,990 रुपये हो गई है। हालांकि सैमसंग की वेबसाइट पर पुरानी कीमतें ही दिख रही हैं।
सैमसंग गैलेक्सी एस8 की स्पेसिफिकेशन
स्पेसिफिकेशन की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी एस8 में 5.8 इंच की क्वॉडएचडी 1440x2960 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। फोन में 12 मेगापिक्सल का 'डुअल पिक्सल' रियर कैमरा और सेल्फी कैमरा 8 मेगापिक्सल का है जिसका फ्रंट अपर्चर f/1.7 है। प्रोसेसर क्वॉलकॉम का लेटेस्ट वर्जन स्नैपड्रैगन 835, रैम 4 जीबी और 64 जीबी स्टोरेज है जिसे 256 जीबी तक स्टोरेज बढ़ा सकते हैं। इसके अलावा फोन में वायरलेस चार्जिंग पैड, वाटर एंड डस्ट प्रूफ, हाइब्रिड डुअल सिम स्लॉट, फिंगरप्रिंट, आइरिस स्कैनर, फेस रिकॉग्निशन औरसैमसंग पे इनबिल्ट हैं। कनेक्टिविटी के लिए दोनों फोन में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ वी5.0, यूएसबी टाइप-सी, एनएफसी, जीपीएस, एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, बैरोमीटर, जायरोस्कोप, हार्ट रेट सेंसर, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर हैं। फोन में 3000 एमएएच की बैटरी है।
इस फोन में 6 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले, एंड्रॉयड नूगट 7.1.1, ऑक्टाकोर प्रोसेसर, 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज है जिसे 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इस फोन में भी डुअल सेल्फी कैमरा है जिनमें एक 16 मेगापिक्सल का और दूसरा 8 मेगापिक्सल का है। वहीं रियर कैमरा 16 मेगापिक्सल का है। कैमरे में बोकेह इफेक्ट है जिसकी मदद से आप फोटो के बैकग्राउंड को ब्लर कर सकते हैं। फोन में 3500 एमएच की बैटरी है। इसके अलावा फोन में 4G LTE, Wi-Fi 802.11ac, ब्लूटूथ v5.0, GPS/A-GPS, NFC और USB टाइप सी है।