फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शानदार डिजाइन और जिंक एलॉय फ्रेम वाली स्मार्टवॉच 2 हजार से भी कम में लॉन्च, पानी में भी नहीं होगी खराब!

Sun, 09 Jul 2023 10:53 AM IST
विशाल मैथिल टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विशाल मैथिल Updated Sun, 09 Jul 2023 10:53 AM IST
विज्ञापन
Fire Boltt Destiny Smartwatch Launched in India at rs 1999 with Bluetooth Calling know specifications
Fire Boltt Destiny - फोटो : Fire Boltt

स्मार्टवॉच ब्रांड Fire-Boltt ने अपनी नई स्मार्टवॉच Fire-Boltt Destiny को भारत में लॉन्च कर दिया है। वॉच को जिंक एलॉय फ्रेश और एल्युमिनियम एलॉय बटन के साथ पेश किया गया है। स्मार्टवॉच में 1.39 इंच का राउंड डिस्प्ले दिया गया है। वॉच के साथ हार्ट रेट मॉनिटरिंग, SpO2 ट्रैकिंग, ब्लड ऑक्सीजन लेवल, स्लीप मॉनिटरिंग और फीमेल हेल्थ ट्रैकिंग जैसे कई फीचर्स भी हैं। चलिए जानते हैं वॉच की कीमत और अन्य स्पेसिफिकेशन के बारे में...

Fire Boltt Destiny Smartwatch Launched in India at rs 1999 with Bluetooth Calling know specifications
Fire-Boltt Destiny - फोटो : Fire-Boltt
Fire-Boltt Destiny की कीमत

Fire-Boltt Destiny को पिंक, बीज और सिल्वर कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। वॉच की कीमत 1,999 रुपये है। इसे कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट और फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है। वॉच की सेल 11 जुलाई दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। 

Fire Boltt Destiny Smartwatch Launched in India at rs 1999 with Bluetooth Calling know specifications
Fire-Boltt Destiny - फोटो : Fire-Boltt
Fire-Boltt Destiny की स्पेसिफिकेशन

फायर बोल्ट डेस्टिनी स्मार्टवॉच में 1.39 इंच का डिस्प्ले मिलता है। वॉच के साथ फ्रेम जिंक एलॉय का और बटन एल्युमिनियम एलॉय का मिलता है। वॉच दिखने में काफी प्रीमियम है और इसके साथ कॉलिंग की सुविधा भी है। ब्लूटूथ कॉलिंग के लिए वॉच में इनबिल्ट माइक्रोफोन और स्पीकर दिए गए हैं। वॉच में वॉयस असिस्टेंट जैसे गूगल असिस्टेंट और सिरी का भी सपोर्ट दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Fire Boltt Destiny Smartwatch Launched in India at rs 1999 with Bluetooth Calling know specifications
Fire-Boltt Destiny - फोटो : Fire-Boltt

Fire-Boltt Destiny के साथ मल्टीपल हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स मिलते हैं। वॉच के साथ हार्ट रेट मॉनिटरिंग, SpO2 ट्रैकिंग, ब्लड ऑक्सीजन लेवल, स्लीप मॉनिटरिंग और फीमेल हेल्थ ट्रैकिंग की सुविधा भी है। वॉच में रनिंग, साइकलिंग, स्विमिंग जैसे 123 स्पोर्ट्स मोड और मल्टीपल क्लाउड बेस्ड वॉच फेसेस का सपोर्ट है।

वॉच के साथ वॉटर रेसिस्टेंट के लिए IP67 रेटिंग भी दी गई है। वॉच के अन्य फीचर्स की बात करें तो इसके साथ म्यूजिक और कैमरा भी कंट्रोल किया जा सकता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed