{"_id":"64491bfaabe6523f4c0f0e09","slug":"hammer-stroke-and-ace-ultra-calling-smartwatch-launched-in-india-know-price-and-features-2023-04-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"GPS और कॉलिंग फीचर के साथ HAMMER Stroke और Ace Ultra स्मार्टवॉच लॉन्च, कम कीमत में मिलेंगे कई दमदार फीचर्स","category":{"title":"Gadgets","title_hn":"गैजेट्स","slug":"gadgets"}}
GPS और कॉलिंग फीचर के साथ HAMMER Stroke और Ace Ultra स्मार्टवॉच लॉन्च, कम कीमत में मिलेंगे कई दमदार फीचर्स
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विशाल मैथिल
Updated Wed, 26 Apr 2023 06:11 PM IST
सार
HAMMER Stroke और Ace Ultra स्मार्टवॉच के साथ 1.96 इंच का आईपीएस टचस्क्रीन डिस्प्ले, IP67 रेटिंग और 24 × 7 एक्टिविटी ट्रैकर्स का सपोर्ट मिलता है।
विज्ञापन
1 of 4
HAMMER Stroke और ACE Ultra
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय कंपनी HAMMER ने वियरेबल मार्केट में अपनी लेटेस्ट स्मार्टवॉच HAMMER Stroke और Ace Ultra को लॉन्च कर दिया है। इन दोनों स्मार्टवॉच को कॉलिंग फीचर के साथ पेश किया गया है। एसीई सीरीज की सफलता के आधार पर ये लेटेस्ट स्मार्टवॉच अत्याधुनिक तकनीक और माइक्रो इंजीनियरिंग का दावा करती हैं। दोनों स्मार्टवॉच के साथ टीएफटी डिस्प्ले, IP67 रेटिंग और 24 × 7 एक्टिविटी ट्रैकर्स का सपोर्ट मिलता है। चलिए जानते हैं वॉच की कीमत और फीचर्स के बारे में...
2 of 4
HAMMER Stroke और ACE Ultra
- फोटो : अमर उजाला
HAMMER Stroke और ACE Ultra की कीमत
कीमत की बात करें तो HAMMER Stroke को 2,199 रुपये और HAMMER ACE Ultra को 2,999 रुपये की कीमत पर पेश किया गया है। दोनों वॉच को अमेजन, मिंतरा, फ्लिपकार्ट, रिलायंस डिजिटल, नायका, टाटा क्लिक और क्रेड से खरीदा जा सकता है।
3 of 4
HAMMER Stroke और ACE Ultra
- फोटो : अमर उजाला
HAMMER Stroke और ACE Ultra की स्पेसिफिकेशन
दोनों स्मार्टवॉच में 240x282 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ 1.96 इंच का आईपीएस टचस्क्रीन डिस्प्ले मिलता है, जो कम बेजल और 500 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। हैमर स्ट्रोक स्मार्टवॉच आपके स्मार्टफोन से कनेक्ट करने के लिए ब्लूटूथ-सिंपल दिया गया है और इसे आईओएस और एंड्रॉयड डिवाइस दोनों के साथ कनेक्ट किया जा सकता है। स्मार्टवॉच को ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ 2 दिन तक चलाया जा सकता है। दोनों वॉच के साथ वाटर रेसिस्टेंट के लिए IP67 रेटिंग भी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
HAMMER Stroke और ACE Ultra
- फोटो : अमर उजाला
स्मार्टवॉच के साथ स्टेप काउंट, कैलोरी बर्न, हार्ट रेट और अन्य महत्वपूर्ण हेल्थ ट्रैकिंग का सपोर्ट मिलता है। इसमें बिल्ट-इन जीपीएस भी है। यानी आप अपने मार्ग को ट्रैक कर सकते हैं और रीयल-टाइम में अपनी एक्टिविटी की निगरानी कर सकते हैं। वॉच में कॉल, मैसेज, सोशल मीडिया अपडेट, स्वास्थ्य डाटा, डेली स्टेप काउंट जैसी एक्टिविटी को मॉनिटर किया जा सकता है। यह बिल्ट-इन माइक्रोफोन और स्पीकर की बदौलत वॉयस कमांड के साथ कॉल कर सकता है और टेक्स्ट भी भेज सकते हैं। वॉच में अधिकतम 50 कांटेक्ट को सेव भी कर सकते है।
इसमें बिल्ट-इन 24x7 एक्टिविटी ट्रैकर हैं जो डिवाइस को SPO2 लेवल, स्ट्रेस मॉनिटर, हार्ट रेट मॉनिटर, ब्लड प्रेशर मॉनिटर, ब्लड ऑक्सीजन, मेंस्ट्रुअल साइकिल, ब्रीद ट्रेनिंग जैसे हेल्थ ट्रेकिंग को ट्रैक करने की अनुमति देते हैं। वॉच में ब्लूटूथ 5.0 के साथ मल्टीपल वॉच फेसेस का सपोर्ट है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।