फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IKODOO Buds One Review: कम कीमत में ANC और वायरलेस चार्जिंग वाला ईयरबड्स

Wed, 26 Apr 2023 04:25 PM IST
pradeep pandey प्रदीप पाण्डेय
Updated Wed, 26 Apr 2023 04:25 PM IST
विज्ञापन
IKODOO Buds One Review Best ANC buds under Rs 5000
IKODOO Buds One Review - फोटो : अमर उजाला/प्रदीप पाण्डेय

IKODOO ने हाल ही में अपने नए प्रोडक्ट IKODOO Buds One को लॉन्च किया है। कंपनी ने एक साथ दो प्रोडक्ट पेश किए हैं IKODOO Buds One और IKODOO Buds ZA शामिल हैं। इनमें से  IKODOO Buds One की कीमत 4,999 रुपये और IKODOO Buds ZA की कीमत 999 रुपये है। KODOO Buds One में 50dB तक ANC मिलता है। इसके अलावा इसमें तीन माइक्रोफोन का भी सपोर्ट है। IKODOO Buds One में टाईप-सी पोर्ट के साथ वायरलेस चार्जिंग भी मिलती है। इसमें फास्ट चार्जिंग भी है। IKODOO Buds One को हमने कुछ दिनों तक इस्तेमाल किया है। आइए रिव्यू में जानते हैं कि यह बड्स खरीदने लायक है या नहीं?

IKODOO Buds One Review Best ANC buds under Rs 5000
IKODOO Buds One Review - फोटो : अमर उजाला/प्रदीप पाण्डेय

IKODOO Buds One Review: डिजाइन
IKODOO Buds One का केस मैटे फिनिश के साथ आता है, जबकि दोनों ईयरबड्स ग्लॉसी फिनिश के साथ आते हैं। IKODOO Buds One को स्टेरी व्हाइट और डायमंड सिल्वर कलर में खरीदा जा सकता है। रिव्यू के लिए हमारे पास डायमंड सिल्वर कलर था। बड्स के साथ बॉक्स में अलग-अलग साइज के तीन ईयरटिप सेट मिलते हैं।



इसके अलावा टाईप-सी केबल मिलता है। IKODOO Buds One के केस के नीचे की ओर एक छोटा सा स्पीकर है जो कि फाइन माय बड्स के लिए है। नीचे की ओर ही टाईप-सी पोर्ट है और बगल में पेयरिंग बटन है। इसके साथ सिलिकॉन ईयरटिप मिलता है। केस का शेप ओवल आकार का है। केस के फ्रंट में कंपनी की ब्रांडिंग है।

IKODOO Buds One Review Best ANC buds under Rs 5000
IKODOO Buds One - फोटो : अमर उजाला/प्रदीप पाण्डेय

IKODOO Buds One Review: स्पेसिफिकेशन
Ikodoo Buds One के साथ एक्टिव न्वाइज कैंसिलेशन (ANC) के साथ-साथ इनवायरमेंटल न्वाइज कैंसिलेशन (ENC) भी है। इसमें ब्लूटूथ 5.2 दिया गया है। इसके अलावा इसमें बेहतर कॉलिंग के लिए तीन माइक हैं। इसकी बैटरी को लेकर 27 घंटे के बैकअप का दावा है। इसमें वायरलेस चार्जिंग भी है।



Ikodoo Buds One में 13.4mmm का डायनेमिक ड्राइवर दिया गया है। इसके अलावा इसमें बेहतर ऑडियो के लिए तीन मोड हैं। इसके साथ Find My Buds एप का भी सपोर्ट है जिसकी मदद से आप इसकी लोकेशन को ट्रैक कर सकते हैं। इसे IP55 की रेटिंग भी मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
IKODOO Buds One Review Best ANC buds under Rs 5000
IKODOO Buds One - फोटो : अमर उजाला/प्रदीप पाण्डेय

IKODOO Buds One Review: परफॉरमेंस
अब बात परफॉरमेंस की करें तो इसके साथ ईयर डिटेक्शन मिलता है जो कि सबसे खास है। कान से बड्स निकालते ही म्यूजिक स्टॉप हो जाती है और फिर पहनते ही प्ले हो जाती है। इसमें टच कंट्रोल दिया गया है। बड्स के बाहर लग हुए सेंसर्स और माइक देखे जा सकते हैं। बड्स के साथ पोगो पिन चार्जिंग मिलती है। IKODOO Buds One की आवाज हमें बहुत पसंद आई। IKODOO Buds One के साथ बढ़िया बास मिलता है और इसका न्वाइज कैंसिलेशन जबरदस्त है।



इसके साथ 48ms का लो लैटेंसी मोड मिलता है जो कि गेमिंग के लिए है। किसी भी म्यूजिक के एक-एक बिट्स को आसानी से सुना जा सकता है। IKODOO Buds One के साथ आपको क्रिस्टल क्लियर ऑडियो मिलता है। बड्स के टच कंट्रोल को लेकर हमें कोई समस्या नहीं है। इसके साथ IKODOO earbuds एप का भी सपोर्ट मिलता है। इस एप के जरिए आप इक्विलाइजर का इस्तेमाल कर सकते हैं। बास से लेकर टोन तक सब शानदार है।

विज्ञापन
IKODOO Buds One Review Best ANC buds under Rs 5000
IKODOO Buds One - फोटो : अमर उजाला/प्रदीप पाण्डेय

IKODOO Buds One Review: बैटरी लाइफ
इसमें फास्ट चार्जिंग मिलती है जिसे लेकर दावा है कि 10 मिनट की चार्जिंग के बाद आपको 120 घंटे का बैकअप मिलेगा। इसके साथ वायरलेस चार्जिंग भी मिलती है, हालांकि हम इसके बारे में कुछ नहीं कह सकते, क्योंकि हमारे पास कोई वायरलेस चार्जर नहीं था। वैसे हमने IKODOO Buds One को गैलेक्सी एस23 अल्ट्रा के साथ चार्ज करने की कोशिश की तो नहीं हुआ। बता दें कि गैलेक्सी एस23 अल्ट्रा के साथ वायरलेस पावर शेयर मिलता है जो किसी वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट वाली डिवाइस को चार्ज करता है। न्वाइज कैंसिलेशन बंद रखने पर करीब 7 घंटे का बैकअप आराम से मिल जाता है, वहीं एएनसी ऑन रखने पर 5-6 घंटे का बैकअप मिलता है।

अब कुल मिलाकर कहा जाए तो भले ही IKODOO एक पोपुलर कंपनी नहीं है लेकिन IKODOO Buds One को इस्तेमाल करने के बाद हम निश्चित तौर पर कह सकते हैं कि IKODOO Buds One अपनी रेंज में एक बढ़िया और प्रीमियम फीचर वाला बड्स है। इस रेंज में आपको शायद ही इतने फीचर्स वाले ईयरबड्स मिलेंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed