{"_id":"5d0876478ebc3e2f7273ed9d","slug":"honor-20i-first-sale-in-india-today-at-12-noon-via-flipkart-price-specifications-launch-offers","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Honor 20i की पहली सेल आज, इसमें है 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा","category":{"title":"Gadgets","title_hn":"गैजेट्स","slug":"gadgets"}}
Honor 20i की पहली सेल आज, इसमें है 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा
टेक डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रदीप पांडे
Updated Tue, 18 Jun 2019 10:57 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
Honor 20i
- फोटो : Flipkart
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी हुवावे के ब्रांड हॉनर ने हाल ही में भारत में तीन स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं जिनमें Honor 20 Pro, Honor 20, Honor 20i शामिल हैं। इन तीनों फोन में कंपनी ने 32 मेगापिक्सल के कैमरे दिए हैं। इनमें से Honor 20i की आज यानी 18 जून को पहली सेल है। इस फोन को आज दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट से होगी।
2 of 4
Honor 20i Price
- फोटो : Flipkart
Honor 20i की कीमत
भारत में Honor 20i की कीमत 14,999 रुपये है और इस कीमत में आपको 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। यह फोन फैंटम ब्लू और मिडनाइट ब्लैक कलर वेरियंट में मिलेगा। फोन के साथ 90 फीसदी का बायबैक गारंटी मिल रही है। वहीं जियो की ओर से फोन के साथ 2,200 रुपये का कैशबैक और 125 जीबी अतिरिक्त डाटा मिलेगा।
3 of 4
Honor 20i
- फोटो : Flipkart
Honor 20i की स्पेसिफिकेशन
इस फोन में एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित EMUI 9.0.1 मिलेगा। इसके अलावा आपको इस फोन में 6.21 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल और आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। फोन में ऑक्टाकोर किरिन 719एफ प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए माली G51MP4 जीपीयू, 4 जीबी रैम और 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Honor 20i cam
- फोटो : Flipkart
Honor 20i का कैमरा
कैमरे की बात करें तो इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक कैमरा 24 मेगापिक्सल का, दूसरा, 8 मेगापिक्सल का और तीसरा 2 मेगापिक्सल का है। वहीं इस फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है जिसका अपर्चर f/2.0 है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 3400mAh की बैटरी, 4जी एलटीई, वाई-फाई और ब्लूटूथ 4.2 का सपोर्ट मिलेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।