हॉनर ने नई दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में अपने दो नए स्मार्टफोन Honor 7A और Honor 7C को लॉन्च कर दिया है। दोनों फोन की बिक्री अमेजॉन और फ्लिपकार्ट से होगी। हॉनर 7ए और हॉनर 7सी की सीधी टक्कर शाओमी के रेडमी नोट 5 प्रो और आसुस के जेनफोन मैक्स प्रो एम1 से होगी। दोनों फोन की खासियतों की बात करें तो दोनों में डुअल रियर कैमरा और फुल व्यू डिस्प्ले मिलेगी। Honor 7A और Honor 7C की शुरुआती कीमत 10,000 रुपये से कम है। तो आइए जानते हैं इन दोनों फोन के बारे में।
Honor 7A व Honor 7C भारत में हुए लॉन्च, डुअल कैमरे के साथ मिलेगी फुल व्यू डिस्प्ले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हॉनर 7ए में 5.7 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले, क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 430 ऑक्टाकोर प्रोसेसर है। यह फोन 3GB+32GB वेरियंट में मिलेगा। स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा (13+2 मेगापिक्सल) सेटअप है और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन में 3,000mAh की बैटरी, फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक, डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड ओरियो 8.0 और हेडफोन जैक दिया गया है।
Honor 7C की स्पेसिफिकेशन
Honor 7C में 5.99 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। इसमें स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर मिलेगा। यह फोन 3GB+32GB और 4GB+64GB वेरियंट में मिलेगा। डुअल रियर कैमरा (13+2 मेगापिक्सल) सेटअप है और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन में 3,000mAh की बैटरी, फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक, डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड ओरियो 8.0 और हेडफोन जैक दिया गया है। अगली स्लाइड में जानें कीमत और लॉन्चिंग ऑफर्स।
Honor 7A की कीमत 8,999 रुपये है। वहीं हॉनर 7सी के 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज की कीमत 9,999 रुपये तथा 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 11,999 रुपये है। हॉनर 7ए की बिक्री जहां फ्लिपकार्ट पर 29 मई को दोपहर 12 बजे से होगी, वहीं हॉनर 7सी की बिक्री अमेजॉन से 31 मई को दोपहर 12 बजे होगी। इसके अलावा फोन को हॉनर के ऑनलाइन स्टोर से भी खरीदा जा सकेगा। लॉन्चिंग ऑफर के तहत जियो की ओर से 2,200 रुपये का कैशबैक और 50 जीबी अतिरिक्त डाटा मिलेगा।