स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Honor ने हाल ही में अपना Honor 9 Lite स्मार्टफोन भारत में लॉन्च किया था। इस फोन की बिक्री 21 जनवरी 2018 की आधी रात से फ्लिपकार्ट पर शुरू हो गई है। फोन के साथ कई सारे ऑफर्स भी मिल रहे हैं।
4 कैमरे वाले Honor 9 Lite की पहली सेल आज, मिलेंगे ये ऑफर्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Honor 9 Lite में 5.65-इंच का (1080×2160 पिक्सल) फुल एचडी प्लस डिस्प्ले होगा, जिसका एस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। इसके 32 जीबी और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में क्रमश: 3 और 4 जीबी इंटरनल स्टोरेज उपलब्ध कराई जाएगी, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकेगा। हैडसेट में 2.36 गीगाहर्ट्ज का हाई सिलिकॉन किरिन 659 एसओसी प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड के लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम (ओएस) 8.0 ओरियो पर काम करेगा।
कैमरे की बात करें तो फोन के रियर और फ्रंट दोनों जगह पर डुअल कैमरा सेटअप का इस्तेमाल किया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 13 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल का डुअल फ्रंट कैमरा होगा। जबकि रियर में पीडीएएफ ऑटोफोकस सिस्टम के साथ एलईडी फ्लैश मौजूद है। वहीं, 3000 एमएएच की धमाकेदार बैटरी फोन को पावर देने का काम करेगी।
कनेक्टिविटी के लिए Honor 9 Lite में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11, ब्लूटूथ, जीपीएस, 3.5एमएम ऑडियो जैक और माइक्रो यूएसबी जैसे सपोर्ट दिए गए हैं। वहीं फोन में एक्सेलेरोमीटर सेंसर, एम्बिएंट लाइट सेंसर, मैग्नोमीटर के साथ प्रॉक्सिमिटी सेंसर जैसे फीचर भी शामिल हैं। बता दें कि फोन का डाइमेंशन 151x71.9x7.6 एमएम होगा और इसका भार केवल 149 ग्राम है।
फोन के साथ सिटी बैंक क्रेडिट और डेबिड कार्ड से पेमेंट करने पर 10 प्रतिशत का कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा फोन के साथ फ्लिपकार्ट 7,000 रुपये का बायबैक ऑफर कर रहा है।