फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Huawei Nova 4 स्मार्टफोन हुआ लांच, डिस्प्ले में है फ्रंट कैमरा

Tue, 18 Dec 2018 01:05 PM IST
प्रदीप पांडे टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रदीप पांडे Updated Tue, 18 Dec 2018 01:05 PM IST
विज्ञापन
Huawei Nova 4 launched with Triple camera setup, Know price and specifications
Huawei Nova 4

हुवावे ने तमाम लीक्स रिपोर्ट के आने के बाद अपना नया स्मार्टफोन हुवावे नोवा 4 लांच कर दिया है। हुवावे नोवा 4 की लांचिंग सोमवार को चीन में हुई है। Huawei Nova 4 की खासियतों की बात करें तो इसमें 48 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और इसकी डिस्प्ले में एक छेद है जिसमें फ्रंट कैमरा है। इसके अलावा इस फोन में कंपनी की इन-हाउस हाइसीलिकन 970 प्रोसेसर है। भारत में इस फोन की लांचिंग की अभी कोई सूचना नहीं है।

Huawei Nova 4 launched with Triple camera setup, Know price and specifications
Huawei Nova 4

Huawei Nova 4 की स्पेसिफिकेशन
इस फोन की स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित EMUI 9.0.1 ऑपरेटिंग सिस्टम है। इसके अलावा फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2310 पिक्सल और आस्पेक्ट रेशियो 19.25:9 है। Huawei Nova 4 में ऑक्टाकोर हाइसीलिकन किरिन 970 प्रोसेसर है और इसमें 8 जीबी रैम दी गई है। फोन में 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी।

Huawei Nova 4 launched with Triple camera setup, Know price and specifications
Huawei Nova 4

फोन के कैमरे की बात करें तो इस फोन को दो वेरियंट में पेश किया है। इनमें से पहले वेरियंट में तीन रियर कैमरे है जिनमें एक कैमरा 48 मेगापिक्सल का सोनी IMX586 सेंसर है जिसका अपर्चर f/1.8, दूसरा कैमरा 16 मेगापिक्सल का और तीसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का है। वहीं दूसरे वेरियंट में पहला कैमरा 20 मेगापिक्सल का दूसरा 16 मेगापिक्सल का और तीसरा 2 मेगापिक्सल का है। कैमरे से 4के वीडियो रिकॉर्ड किया जा सकता है। वहीं फ्रंट में 25 मेगापिक्सल का कैमरा है जिसका अपर्चर f/2.0 है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Huawei Nova 4 launched with Triple camera setup, Know price and specifications
Huawei Nova 4

इस फोन में 3750 एमएएच की बैटरी है और कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ v4.2, जीपीएस, यूएसबी टाईप-सी चार्जिंग पोर्ट और 3.5एमएम का हेडफोन जैक है। फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

विज्ञापन
Huawei Nova 4 launched with Triple camera setup, Know price and specifications
Huawei Nova 4

Huawei Nova 4 की कीमत
हुवावे नोवा 4 के 48 मेगापिक्सल वाले वेरियंट की कीमत 3,399 चीनी युआन यानि करीब 35,300 रुपये है, वहीं 20 मेगापिक्सल रियर कैमरे वाले वेरियंट की कीमत 3,099 चीनी युआन यानि करीब 32,200 रुपये है। इसकी बिक्री चीन में 27 दिसंबर से होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed