फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

iPhone 11 vs iPhone XR : कैमरे के मामले में कौन है बेस्ट आईफोन, देखें सैंपल फोटो

Fri, 04 Oct 2019 05:52 PM IST
प्रदीप पांडे प्रदीप पाण्डेय, अमर उजाला, नोएडा
प्रदीप पाण्डेय, अमर उजाला, नोएडा Published by: प्रदीप पांडे Updated Fri, 04 Oct 2019 05:52 PM IST
विज्ञापन
iPhone 11 versus iPhone XR Camera quality comparison with photo sample
iPhone 11 versus iPhone XR Camera - फोटो : amar ujala

एपल ने 11 सीरीज के तीन नए आईफोन लॉन्च किए हैं जिनमें आईफोन 11, आईफोन 11 Pro और आईफोन 11 Pro Max शामिल हैं। 11 सीरीज के आईफोन में कंपनी ने कैमरे और गेमिंग पर ज्यादा फोकस किया है। भारत में 11 सीरीज के तीनों आईफोन की बिक्री शुरू हो गई है। हमने iPhone XR (रिव्यू) और iPhone 11 के कैमरे की तुलना की है तो आइए देखते हैं कैमरे के मामले में कौन किस पर भारी पड़ता है...

iPhone 11 versus iPhone XR Camera quality comparison with photo sample
iPhone 11 versus iPhone XR Camera - फोटो : amar ujala

इस फोटो को आप गौर से देखिए आईफोन xr ने पोट्रेट मोड में सब्जेक्ट को भी ब्लर कर दिया है, जबकि आईफोन 11 ने सब्जेक्ट को बिना ब्लर किए शानदार फोटो क्लिक की है।
आईफोन 11 में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा जिनमें एक कैमरा 12 मेगापिक्सल का वाइड एंगल वाला है जिसका अपर्चर f/1.8 है। वहीं दूसरा कैमरा 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल वाला है जिसका अपर्चर f/2.4 है। आईफोन 11 में सबसे बड़ा बदलाव अल्ट्रा वाइड एंगल और नाइट मोड देकर ही किया गया है।

iPhone 11 versus iPhone XR Camera quality comparison with photo sample
iPhone 11 versus iPhone XR Camera - फोटो : amar ujala

आईफोन 11 में फ्रंट कैमरा 12 मेगापिक्सल का दिया गया है। दोनों कैमरे के साथ 4के और स्लो मोशन वीडियो रिकॉर्डिंग के विकल्प मिलेंगे। फ्रंट कैमरे के साथ दिए गए स्लो मोशन फीचर को कंपनी ने स्लोफी Slofie नाम दिया है। फ्रंट कैमरे के साथ भी वाइड एंगल मिलेगा और साथ ही ग्रुप सेल्फी में भी पोट्रेट मोड काम करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
iPhone 11 versus iPhone XR Camera quality comparison with photo sample
iPhone 11 vs iPhone XR Camera - फोटो : amar ujala

कैमरे के साथ नाइट मोड भी मिलता है। नाइट मोड कमाल का है जिसे आप फोटो में देख सकते हैं। खास बात यह है कि नाइट मोड अंधेरे में अपने आप ऑन होगा, हालांकि नाइट मोड में ब्राइटनेस का लेवल आप सेट कर सकते हैं। बता दें कि आईफोन xr में नाइट मोड नहीं दिया गया है।

विज्ञापन
iPhone 11 versus iPhone XR Camera quality comparison with photo sample
iPhone 11 vs iPhone XR Camera - फोटो : amar ujala

आईफोन xr पोट्रेट मोड में सिर्फ इंसानों को पहचानता है लेकिन आईफोन 11 के साथ ऐसा नहीं है। ऐसे में आपको इंसान के अलावा किसी अन्य चीज की फोटो भी आईफोन 11 से पोट्रेट मोड में क्लिक कर सकते हैं। इस फोटो को आप सैंपल के तौर पर देख सकते हैं। आईफोन 11 के कैमरे का कलर बैलेंस भी शानदार है। आईफोन 11 के फोटो की शार्पनेस शानदार है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed