फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या सच में Jio Phone में आने वाला है hotspot? यहां जानें सबकुछ

Tue, 08 Jan 2019 03:36 PM IST
प्रदीप पांडे टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रदीप पांडे Updated Tue, 08 Jan 2019 03:36 PM IST
विज्ञापन
Jio Phone hotspot update: All you need to know
Jio Phone hotspot update

रिलायंस जियो के जियो फोन में हॉटस्पॉट की मांग फोन के लांचिंग के समय से ही है। पिछले साल भी जब जियो ने जियो फोन 2 लांच किया तो लोगों को उम्मीद थी कि इस फोन में हॉटस्पॉट मिलेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ, हालांकि ग्राहकों ने अभी तक जियो फोन में वाई-फाई हॉटस्पॉट आने की उम्मीद छोड़ी नहीं है। अब एक खबर वायरल हो रही है कि जियो फोन में हॉटस्पॉट आने वाला है और इसकी टेस्टिंग हो रही है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।

Jio Phone hotspot update: All you need to know
Jio Phone hotspot update - फोटो : 91mobiles.com

दरसअल यह सच है कि कंपनी जियो फोन में हॉटस्पॉट की टेस्टिंग कर रही है, क्योंकि इस बात की पुष्टि 91मोबाइल्स की रिपोर्ट से होती है। इस वेबसाइट ने जियो फोन में हॉटस्पॉट फीचर का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है। 91मोबाइल्स नाम की वेबसाइट ने इसका वीडियो भी बनाया है। 

Jio Phone hotspot update: All you need to know
Jio Giga Fiber

दरअसल कंपनी जियो फोन में हॉटस्पॉट की टेस्टिंग कर रही है लेकिन अभी यह आधिकारिक नहीं है, क्योंकि इसमें टेस्टिंग के दौरान कई तरह की दिक्कतें आती हैं। वैसे जियो के इस कदम से साफ है कि कंपनी जियो फोन में लोगों की रूची को देखते हुए हॉटस्पॉट देने की कोशिश कर रही है। अगली स्लाइड में जानें अपने जियो फोन में कैसे चेक करें हॉटस्पॉट।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Jio Phone hotspot update: All you need to know
Jio Phone 2

अभी तक यह साफ नहीं है कि किन ग्राहकों के फोन में कंपनी हॉटस्पॉट की टेस्टिंग कर रही है। वैसे आप अपने फोन में Settings में जाकर और फिर Internet Sharing बटन पर क्लिक करके हॉटस्पॉट को चेक कर सकते हैं। वैसे जब कंपनी आधिकारिक तौर पर जियो फोन में hotspot फीचर देगी तो इसका अपडेट भी ठीक उसी तरह जारी करेगी जिस तरह व्हाट्सऐप और फेसबुक के लिए किया था। बता दें कि यदि कंपनी जियो फोन में हॉटस्पॉट देगी तो इसका अपडेट दोनों फोन फोन में मिलेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed