Xiaomi ने अपने लोकप्रिय स्मार्टफोन शाओमी Mi A2 की कीमत में कटौती कर दी है। शाओमी एमआई ए2 की भारत में शुरुआती कीमत अब 13,999 रुपये हो गई है जो पहले 16,999 रुपये थी। बता दें कि शाओमी एमआई ए2, पिछले साल लांच हुए एमआई ए1 का अपग्रेडेड वर्जन है। शाओमी एमआई ए2 की नई कीमत अमेजॉन पर देखी जा सकती है।
शाओमी के इस शानदार स्मार्टफोन की कीमत में हुई 3,000 रुपये की कटौती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाओमी एमआई ए2 की कीमत
एमआई ए2 के 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 13,999 रुपये और 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 15,999 रुपये हो गई है। फोन के साथ एक बैक कवर फ्री में मिलेगा।
एमआई ए2 की स्पेसिफिकेशन
एमआई ए2 के फीचर्स की बात करें तो इसमें 5.99 इंच की फुल व्यू डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2160 पिक्सल और आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन भी है।
फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 12+20 मेगापिक्सल का रियर कैमरा होगा। दोनों कैमरे के साथ फ्लैश लाइट मिलेगी। फोन के साथ बैक कवर भी फ्री में मिलेगा। इस फोन के साथ ब्लूटूथ 5.0 मिलेगा। इस फोन में भी एंड्रॉयड वन मिलेगा