फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jio Phone के लिए अबतक का सबसे बड़ा अपडेट, स्मार्टफोन से होगी बराबरी

Tue, 21 Jul 2020 06:39 PM IST
प्रदीप पाण्डेय टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रदीप पाण्डेय Updated Tue, 21 Jul 2020 06:39 PM IST
विज्ञापन
Jio Phone users and others KaiOS Users in India Get Google Lens Support via Google Assistant
Jio Phone Google Lens - फोटो : amarujala

यदि आपके पास ही रिलायंस जियो का जियो फोन है तो आपके लिए बड़ी खबर है। आपको जियो फोन को अब तक का सबसे बड़ा अपडेट मिला है। जियो फोन यूजर्स को यह तोहफा गूगल की ओर से मिला है जिसे खासतौर पर KaiOS यूजर्स के लिए जारी किया गया है। बता दें कि जियो फोन में KaiOS ही है। आइए जानते हैं इस नए अपडेट के बारे में...

Jio Phone users and others KaiOS Users in India Get Google Lens Support via Google Assistant
Jio Phone Google Lens - फोटो : Google

रिलायंस जियो के दो 4जी फोन बाजार में उपलब्ध हैं जिनमें जियो फोन और जियो फोन 2 शामिल हैं। दोनों फोन KaiOS पर ही काम करते हैं। गूगल ने पहली बार KaiOS के लिए गूगल लेंस का सपोर्ट जारी किया है जो कि गूगल असिस्टेंट के साथ काम करता है।

Jio Phone users and others KaiOS Users in India Get Google Lens Support via Google Assistant
google lens - फोटो : Google

जियो फोन में गूगल लेंस का सपोर्ट मिलने के बाद जियो फोन यूजर्स कैमरे की मदद से सर्च कर सकते हैं और किसी चीज को पहचान सकते हैं। इसके अलावा किसी फोटो पर लिखे टेक्स्ट को कॉपी भी कर सकते हैं। गूगल लेंस के जरिए किसी टेक्स्ट को अपनी भाषा में अनुवाद भी किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jio Phone users and others KaiOS Users in India Get Google Lens Support via Google Assistant
Jio Phone - फोटो : amar ujala

गूगल लेंस को पहली बार गूगल ने I/O 2019 में जारी किया था। गूगल लेंस का सपोर्ट फिलहाल भारतीय KaiOS यूजर्स के लिए ही जारी किया गया है। किसी अन्य देश में फिलहाल यह फीचर मौजूद नहीं है। गूगल ने इसकी जानकारी अपने ब्लॉग में दी है।

विज्ञापन
Jio Phone users and others KaiOS Users in India Get Google Lens Support via Google Assistant
Jio Phone 2

जियो फोन में गूगल लेंस इस्तेमाल करने के लिए जियो फोन यूजर्स को इंटरनेट ऑन करके कैमरा को किसी प्रोडक्ट के लेबल, किसी डॉक्युमेंट या फिर किसी टेक्स्ट पर फोकस करना होगा जिसके बाद फोन उससे संबंधित रिजल्ट देगा। गूगल लेंस का सपोर्ट अंग्रेजी, हिंदी, बंगाली, मराठी और तमिल भाषा में अनुवाद करता है। जल्द ही इसे कन्नड़ और गुजराती भाषा का सपोर्ट मिलेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed