माइक्रोमैक्स ने एक लंबे इंतजार के बाद भारतीय बाजार में अपने दो स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। Micromax ने इन सीरीज के तहत Micromax IN Note 1 और Micromax IN 1b को भारत में लॉन्च कर दिया है। इन दोनों फोन में 5000एमएएच की दमदार बैटरी के साथ मीडियाटेक हीलियो सीरीज का गेमिंग प्रोसेसर दिया गया है। इनमें से Micromax IN 1b का मुकाबला Redmi 9A से है तो आइए जानते हैं 7,000 रुपये की बजट रेंज मेंइन से कौन सा फोन बेस्ट है?
{"_id":"5fa25bd7280b7235f5717c7b","slug":"micromax-in-1b-vs-redmi-9a-which-smartphone-is-best-for-you-under-rs-7000","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Micromax In 1b Vs Redmi 9A: कौन है मैदान का असली खिलाड़ी","category":{"title":"Gadgets","title_hn":"गैजेट्स","slug":"gadgets"}}
Micromax In 1b Vs Redmi 9A: कौन है मैदान का असली खिलाड़ी
Wed, 04 Nov 2020 01:39 PM IST
प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रदीप पाण्डेय
Updated Wed, 04 Nov 2020 01:39 PM IST
विज्ञापन
Micromax In 1b Vs Redmi 9A
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Redmi 9A
- फोटो : REDMI
Micromax In 1b Vs Redmi 9A: कीमत
- Micromax IN 1b की शुरुआती कीमत 6,999 रुपये है। इस कीमत में 2 जीबी रैम के साथ 32 जीबी की स्टोरेज मिलेगी, वहीं इस फोन के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 7,999 रुपये है।
- रेडमी 9ए के 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 6,799 रुपये और 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 7,499 रुपये है।
Micromax In 1b
- फोटो : AMAR UJALA
Micromax In 1b Vs Redmi 9A: स्पेसिफिकेशन
- Redmi 9A में एंड्रॉयड 10 आधारित MIUI 11 मिलेगा। इसके अलावा इसमें 6.53 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसकी डिजाइन वाटरड्रॉप है। इसके अलावा इस फोन में मीडियाटेक का ऑक्टाकोर हीलियो G25 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 2/3 जीबी रैम और 32 जीबी की स्टोरेज मिलेगी।
- Micromax IN 1B में 6.52 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है। इसके अलावा इस फोन में मीडियाटेक हीलियो G35 प्रोसेसर, 2GB/4GB रैम और 32GB/64GB की स्टोरेज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Redmi 9A
- फोटो : Redmi
Micromax In 1b Vs Redmi 9A: कैमरा
- Redmi 9A में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जिसका अपर्चर f/2.2 है। वहीं सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा जिसका अपर्चर f/2.2 है। रियर कैमरे के साथ फ्लैश लाइट मिलेगी।
- Micromax In 1b फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक लेंस 13 मेगापिक्सल का और दूसरा 2 मेगापिक्सल का है। सेल्फी के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
विज्ञापन
Micromax In 1b
- फोटो : AMAR UJALA
Micromax In 1b Vs Redmi 9A: बैटरी और कनेक्टिविटी
- Redmi 9A में 5000mAh की बैटरी है जो 10वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। कंपनी ने इसकी बैटरी को लेकर दो दिनों के बैकअप का दावा किया है। इसके अलावा कंपनी का दावा है कि 3 सालों तक इस बैटरी की क्षमता कम नहीं होगी। फोन नेचर ग्रीन, सी ब्लू और मिडनाइट ब्लैक कलर वेरियंट में मिलेगा।
- Micromax In 1b में 5,000एमएएच की बैटरी है जो 10 वॉट की फास्ट चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग के साथ आती है। इसके अलावा फोन में 4जी, वाई-फाई, टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट और 3.5एमएम का हेडफोन जैक है।