फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Moto G6, Moto G6 Plus, Moto G6 Play हुए लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Fri, 20 Apr 2018 10:28 AM IST
टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 20 Apr 2018 10:28 AM IST
विज्ञापन
Moto G6, Moto G6 Plus, Moto G6 Play launched, Know price and specifications
Moto G6, Moto G6 Plus, Moto G6 Play

Moto G6, Moto G6 Plus और Moto G6 Play स्मार्टफोन आधिकारिक तौर पर लॉन्च हो गए हैं। मोटोरोला की ग्लोबल साइट पर इन तीनों फोन को देखा जा सकता है। Moto G6 Plus में जहां बड़ी डिस्प्ले, फास्ट प्रोसेसर और ज्यादा रैम दी गई है, वहीं Moto G6 व Moto G6 Play में एक ही साइज की डिस्प्ले, रैम और बैटरी दी गई है। तो आइए जानते हैं इन तीनों फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन।

Moto G6, Moto G6 Plus, Moto G6 Play launched, Know price and specifications
Moto G6
Moto G6 की कीमत और स्पेसिफिकेशन

इस फोन में 5.7 इंच की 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली फुल एचडी + डिस्प्ले होगी। इसके अलावा फोन में डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड ओरियो 8.0, 1.8GHz का ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर, 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज मिलेगी जिसे 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। कैमरे की बात करें तो मोटो जी6  में डुअल रियर कैमरा (12+5) होगा, वहीं फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का होगा। इसके अलावा फोन में 4G VoLTE, WiFi 802.11 b/g/n, ब्लूटूथ 4.2, GPS, 3.5 एमएम का हेडफोन जैक, फिंगरप्रिंट सेंसर और 3000mAh की बैटरी होगी। मोटो जी6 प्ले की कीमत $199 तकरीबन 13,000 रुपये होगी।

Moto G6, Moto G6 Plus, Moto G6 Play launched, Know price and specifications
moto g6 plus

Moto G6 Plus की कीमत और स्पेसिफिकेशन
Moto G6 Plus में 5.93 इंच की फुल एचडी+ डिस्प्ले, एंड्रॉयड ओरियो 8.0, स्नैपड्रैगन 630 प्रोसेसर 4GB रैम और 64GB स्टोरेज है जिसे 128 जीबी तक बढ़या जा सकेगा। इसके अलावा फोन में 12+5 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। वहीं इस फोन में फास्ट चार्जिंग के साथ 3200mAh की बैटरी  और कनेक्टिविटी के लिए 4जी वीओएलटीई, ब्लूटूथ, यूएसबी और हेडफोन जैक है। Moto G6 Plus की कीम EUR 299 यानी करीब 24,350 रुपये होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Moto G6, Moto G6 Plus, Moto G6 Play launched, Know price and specifications
Moto G6 Play

Moto G6 Play कीमत और फीचर्स
Moto G6 Play में 5.7 इंच की डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। इसके अलावा इसमें एंड्रॉयड 8.0 ओरियो, डुअल सिम, क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर, 3 जीबी रैम और 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज मिलेगी जिसे 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।

फोन के रियर में 13 मेगापिक्सल का कैमरा और फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। वहीं मोटो जी6 प्ले में 4000 एमएएच की बैटरी है जो टर्बोचार्ज को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ और हेडफोन जैक है। मोटो जी6 प्ले की कीमत  $199 यानी करीब 13,000 रुपये होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed