फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुनिया के सबसे सस्ते एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन Nokia 2.2 की पहली सेल आज

Tue, 11 Jun 2019 11:10 AM IST
प्रदीप पांडे टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रदीप पांडे Updated Tue, 11 Jun 2019 11:10 AM IST
विज्ञापन
Nokia 2.2 first sale in India today, it is a cheapest android one phone
nokia 2.2 - फोटो : amar ujala

HMD ग्लोबल ने पिछले सप्ताह ही भारत में नोकिया ब्रांड के तहत नोकिया 2.2 स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। नोकिया 2.2 में एंड्रॉयड वन ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है और साथ ही आपको बता दें कि नोकिया 2.2 दुनिया का सबसे सस्ता एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन है। फोन के साथ आपको एंड्रॉयड पाई 9.0 मिलेगा, वहीं कंपनी ने दावा किया है कि Nokia 2.2 को एंड्रॉयड क्यू का भी अपडेट दिया जाएगा। फोन की खासियतों की बात करें तो नोकिया 2.2. में गूगल असिस्टेंट के लिए अलग से एक बटन मिलेगा। इसके अलावा इसके कैमरे के साथ गूगल लेंस का सपोर्ट मिलेगा।

Nokia 2.2 first sale in India today, it is a cheapest android one phone
Nokia 2.2 - फोटो : Flipkart

Nokia 2.2 की स्पेसिफिकेशन
इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड पाई 9.0 मिलेगा। इसके अलावा इसमें 5.71 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है। डिस्प्ले में वाटरड्रॉप नॉच मिलेगा। इस फोन में मीडियाटेक का क्वॉडकोर हीलियो ए22 प्रोसेसर मिलेगा। इसमें 3 जीबी तक रैम और 32 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी। 

Nokia 2.2 first sale in India today, it is a cheapest android one phone
Nokia 2.2 - फोटो : Flipkart

नोकिया 2.2 का कैमरा
कैमरे की बात करें तो इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। रियर कैमरे के साथ फ्लैश लाइट मिलेगी। कैमरे के साथ एआई का भी सपोर्ट मिलेगा। इस फोन में 3000mAh की बैटरी मिलेगी। कनेक्टिविटी के लिए नोकिया 2.2 में 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.2, माइक्रो यूएसबी पोर्ट और 3.5एमएम का हेडफोन जैक मिलेगा। फोन का वजन 153 ग्राम है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

Nokia 2.2 की कीमत और लॉन्चिंग ऑफर्स
नोकिया 2.2 की शुरुआती कीमत 7,699 रुपये है यानि इस कीमत में आपको 2 जीबी रैम के साथ 16 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट मिलेगा। वहीं 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 8,699 रुपये है, हालांकि लिमिटेड पीरियड ऑफर के तहत 2 जीबी रैम वाला वेरियंट 6,999 रुपये और 3 जीबी रैम वाला वेरियंट 7,699 रुपये में खरीदा जा सकेगा। फोन को आज यानि 11 जून से फ्लिपकार्ट, नोकिया के ऑनलाइन स्टोर और मोबाइल रिटेल आउटलेट से खरीदा जा सकेगा। लॉन्चिंग ऑफर के तहत ग्राहकों को जियो की ओर से 2,200 रुपये का कैशबैक और 100 जीबी अतिरिक्त डाटा मिलेगा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed