फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

48 मेगापिक्सल कैमरे के साथ भारत में लॉन्च हुआ Oppo F11 Pro, 20 मिनट में फुल चार्ज होगा फोन

Tue, 05 Mar 2019 07:59 PM IST
प्रदीप पांडे प्रदीप पाण्डेय, अमर उजाला, नोएडा
प्रदीप पाण्डेय, अमर उजाला, नोएडा Published by: प्रदीप पांडे Updated Tue, 05 Mar 2019 07:59 PM IST
विज्ञापन
Oppo F11 Pro Launched in India, Know price and specifcations
OPPO F11 Pro

चाइनीज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Oppo ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Oppo F11 Pro लॉन्च कर दिया है। फोन की लॉन्चिंग मुंबई में आयोजित एक इवेंट में हुई। इस फोन की खासियतों की बात करें तो इसमें इसमें पॉप अप सेल्फी कैमरा और 48 मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिलेगा। साथ ही इसमें 4000 एमएएच की बैटरी मिलेगी जो VOOC फ्लैश चार्ज 3.0 को सपोर्ट करेगी। इसे लेकर कंपनी का दावा है कि फोन 20 मिनट में फुल चार्ज हो जाएगी। इस फोन के साथ कंपनी ने ओप्पो एफ11 भी पेश किया और इस फोन में भी 48+5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और फास्ट चार्जिंग दी गई है।

Oppo F11 Pro Launched in India, Know price and specifcations
Oppo F11 Pro

Oppo F11 Pro की स्पेसिफिकेशन
फोन के फीचर्स की बात करें तो इसमें डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड 9.0 आधारित कलर ओएस 6 स्किन मिलेगा। इसके अलावा इस फोन में 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिजॉल्यूशन 1920 × 1080 है। डिस्प्ले में नॉच नहीं मिलेगा। इसके अलावा यह फोन 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट में मिलेगा।  इस फोन में मीडियाटेक हीलियो पी70 प्रोसेसर मिलेगा।

Oppo F11 Pro Launched in India, Know price and specifcations
OPPO F11 Pro

OPPO F11 Pro के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा मिलेगा जिसमें एक कैमरा 48 मेगापिक्सल का और दूसरा 5 मेगापिक्सल का होगा। इसके अलावा इसमें पॉप अप सेल्फी कैमरा होगा जो 16 मेगापिक्सल का होगा। कैमरे के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का सपोर्ट मिलेगा। पॉप अप कैमरे को कंपनी ने राइजिंग कैमरा नाम दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Oppo F11 Pro Launched in India, Know price and specifcations
OPPO F11 Pro
ओप्पो एफ11 प्रो की कीमत और लॉन्चिंग ऑफर्स
 इस फोन की कीमत 24,990 रुपये है और इसकी बिक्री 25 मार्च से होगी। वहीं ओप्पो एफ 11 की कीमत 19,990 रुपये है। यह फोन 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज के साथ मिलेगा। दोनों फोन की प्री-बुकिंग शुरू हो गई है और इसे फ्लिपकार्ट, पेटीएम और ऑफलाइन स्टोर से खरीदा जा सकेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed