ओप्पो के नए नए फ्लैगशिप ओप्पो एफ9 के बारे में पिछले कई दिनों से लीक रिपोर्ट सामने आई रही हैं। अब खबर है कि ओप्पो एफ9 जल्द ही भारत में लॉन्च होने वाला है, हालांकि भारत में यह फोन ओप्पो एफ9 के नाम से नहीं बल्कि ओप्पो एफ9 प्रो के नाम से लॉन्च होगा। खास बात यह है कि कंपनी ने भी इस बात पर मुहर लगा दिया है कि ओप्पो एफ9 प्रो भारत में जल्द ही VOOC फ्लैश चार्जिंग के साथ लॉन्च होगा। तो आइए जानते हैं इस फोन के बारे में खास बातें जिन्हें लेकर यह फोन चर्चा में है।
{"_id":"5b6964304f1c1b8d6e8b4890","slug":"oppo-f9-full-specifications-leaked-may-be-launch-as-oppo-f9-pro-in-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"OPPO F9 Pro जल्द ही आने वाला है भारत, 5 मिनट की चार्जिंग में 2 घंटे चलेगी बैटरी","category":{"title":"Gadgets","title_hn":"गैजेट्स","slug":"gadgets"}}
OPPO F9 Pro जल्द ही आने वाला है भारत, 5 मिनट की चार्जिंग में 2 घंटे चलेगी बैटरी
टेक डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 07 Aug 2018 04:54 PM IST
विज्ञापन
Oppo F9 Pro
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Oppo F9 Pro
ओप्पो एफ9 प्रो के फीचर्स
अभी तक लीक रिपोर्ट के मुताबिक ओप्पो एफ9 प्रो 3 कलर वेरियंट में मिलेगा जिसमें सनराइज रेड, ट्विलाइट ब्लू और स्टैरी पर्पल शामिल हैं। इसके अलावा लीक फोटो के मुताबिक ओप्पो एफ9 प्रो में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा और बैक पैनल पर ही फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा।
Oppo F9 Pro
साथ ही फोन में आईफोन X की तरह कट-आउट डिस्प्ले मिलेगी। फोन में यूएसबी टाइप-चार्जिंग पोर्ट, 3.5एमएम का हेडफोन जैक और VOOC फ्लैश चार्जिंग मिलेगी। इस फ्लैश चार्जिंग को लेकर कंपनी का कहना है कि 5 मिनट की चार्जिंग में 2 घंटे का बैटरी बैकअप मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Oppo F9 Pro
ओप्पो एफ9 प्रो के अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें एंड्रॉयड ओरियो 8.1 के साथ 6.3 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले मिलेगी। इसके अलावा इसमें 2.0GHz का मीडियाटेक हीलियो पी60 ऑक्टाकोर प्रोसेसर, 4 जीबी रैम व 64 जीबी की स्टोरेज मिलेगी जिसे मेमोरी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकेगा।
विज्ञापन
Oppo F9 Pro
फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा जिसमें एक कैमरा 16 मेगापिक्सल का और दूसरा 2 मेगापिक्सल का होगा और फ्रंट कैमरा 25 मेगापिक्सल का होगा। फ्रंट कैमरे का अपर्चर f/2.0 होगा और कैमरे के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का सपोर्ट मिलेगा।