फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Oppo K3 का टीजर जारी, 19 जुलाई को होगा भारत में लॉन्च

Thu, 11 Jul 2019 03:06 PM IST
प्रदीप पांडे टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रदीप पांडे Updated Thu, 11 Jul 2019 03:06 PM IST
विज्ञापन
Oppo K3 Set to launch in India on 19 July, know price and specifications
oppo k3 - फोटो : amazon

Oppo K3 का टीजर पेज अमेजन इंडिया पर लाइव हो गया है। वहीं ओप्पो ने भी Oppo K3 की भारत में लॉन्चिंग की पुष्टि भी कर दी है। Oppo K3 को 19 जुलाई को भारत में लॉन्च होगा और इसकी बिक्री अमेजन इंडिया से होगी। अमेजन पर रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो गया है और नोटिफाई मी का बटन भी दिख रहा है। बता दें कि Oppo K3 को कंपनी ने इसी साल मई में चीन में लॉन्च किया है। ओप्पो के3 की खासियतों की बात करें तो इसमें पॉप अप सेल्फी कैमरा और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। 

Oppo K3 Set to launch in India on 19 July, know price and specifications
oppo k3 - फोटो : amazon

Oppo K3 की भारत में संभावित कीमत
Oppo K3 की चीन में शुरुआती कीमत 1,599 चीनी युआन यानि करीब 16,100 रुपये है। इस कीमत में 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट मिलेगा। इसके अलावा इस फोन के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 1,899 युआन यानि करीब 19,100 रुपये है। वहीं इस फोन के टॉप वेरियंट 8GB + 256GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 2,299 चीनी युआन यानि करीब 23,200 रुपये है।

Oppo K3 Set to launch in India on 19 July, know price and specifications
oppo k3 - फोटो : amazon

Oppo K3 की स्पेसिफिकेशन
फोन में एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित कलरओएस 6.0 है। इसके अलावा फोन में 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल है। इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 710 दिया गया है। Oppo K3 में 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Oppo K3 Set to launch in India on 19 July, know price and specifications
oppo k3 - फोटो : amazon

Oppo K3 का कैमरा और कनेक्टिविटी
कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक कैमरा 16 मेगापिक्सल का और दूसरा 2 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का पॉप अप स्टाइल में है। इस फोन में 3765mAh की बैटरी है जो ओप्पो की फास्ट चार्जिंग VOOC 3.0 को सपोर्ट करती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed