घरेलू कंपनी pTron ने हाल ही में pTron Musicbot Lite Mini को पेश किया है जो कि एक 5वॉट का पोर्टेबल स्पीकर है। इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी दी गई है और इसके अलावा इसमें 40mm ऑडियो ड्राइवर दिया गया है। pTron Musicbot Lite Mini को अमेजन पर फिलहाल 399 रुपये की कीमत पर लिस्ट किया गया है। pTron Musicbot Lite Mini की बैटरी लेकर 6 घंटे के बैकअप का दावा है। pTron Musicbot Lite Mini को हमने कुछ दिनों तक इस्तेमाल किया है। आइए रिव्यू में जानते हैं यह स्पीकर आपके काम का है या नहीं?
pTron Musicbot Lite Mini Review: 399 रुपये का छोटा पैकेट बड़ा धमाल
pTron Musicbot Lite Mini का वजन महज 162 ग्राम है। आप इसे पॉकेट में लेकर भी कहीं जा सकते हैं। बॉक्स में स्पीकर के साथ माइक्रो यूएसबी केबल मिलता है। ओवरऑल pTron Musicbot Lite Mini की डिजाइन कॉम्पैक्ट और अच्छी है।
pTron Musicbot Lite Mini Review: स्पेसिफिकेशन
- Speaker- 5W
- Bluetooth- हां, V5.1
- Colour- ब्लैक, ब्लू और रेड
- Battery-1200mAh, 6 घंटे के बैकअप
- Driver: 40mm
- Port- TF Card, USB Drive, Micro USB
- Warranty- 6 महीने
- Price- 399 रुपये
pTron Musicbot Lite Mini की डिजाइन कॉम्पैक्ट है। इसकी बॉडी प्लास्टिक की है और फ्रंट में फैब्रिक का इस्तेमाल किया गया है। पावर बटन स्लाइडर स्टाइल में है। ऊपर की ओर वॉल्यूम, प्ले-पॉज और मोड्स के लिए बटन हैं जबकि पीछे की ओर चार्जिंग पोर्ट, मेमोरी कार्ड पोर्ट और यूएसबी पोर्ट के साथ माइक्रो यूएसबी चार्जिंग पोर्ट और पावर बटन को जगह मिली है।
स्पीकर का वजन महज 162 ग्राम है। आप इसे पॉकेट में लेकर भी कहीं जा सकते हैं। बॉक्स में स्पीकर के साथ माइक्रो यूएसबी केबल मिलता है। ओवरऑल pTron Musicbot Lite Mini की डिजाइन कॉम्पैक्ट और अच्छी है।
pTron Musicbot Lite Mini Review: परफॉरमेंस
सिंगल यूज के लिए pTron Musicbot Lite Mini बढ़िया स्पीकर है। एक कमरे या छोटे हॉल में इसकी आवाज पर्याप्त है। फुल वॉल्यूम पर आवाज थोड़ी खराब होती है, लेकिन यह गाने की क्वॉलिटी पर भी निर्भर करती है। मेमोरी कार्ड या यूएसबी पेन ड्राइव के साथ आवाज ब्लूटूथ के मुकाबले बेहतर रहती है।
इस स्पीकर का बास और ट्यून कीमत के लिहाज से बेस्ट कहा जाएगा। यदि आप फोन से म्यूजिक प्ले कर रहे हैं और किसी की कॉल आती है तो आप इस स्पीकर से बात भी कर सकते हैं। वैसे तो आजकल मेमोरी कार्ड कोई इस्तेमाल नहीं करता है, लेकिन यदि आपके पास कोई मेमोरी कार्ड है तो उसका इस्तेमाल इस स्पीकर के साथ आप कर सकते हैं।
स्पीकर की बैटरी लाइफ भी रिव्यू के दौरान अच्छी मिली। फुल चार्ज के बाद हम करीब 5 घंटे तक स्पीकर को इस्तेमाल करने में सफल रहे। ऐसे में इसकी बैटरी लाइफ कम नहीं कही जाएगी। चार्जिंग की स्पीड स्लो है लेकिन कीमत के लिहाज से ठीक है। अब कुल मिलाकर देखा जाए तो 399 रुपये की कीमत में pTron Musicbot Lite Mini का सौदा बुरा नहीं है। इसमें लंबी बैटरी तो मिलती ही है, साथ में अच्छा लुक और ऑडियो क्वॉलिटी भी ठीक है।