फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शाओमी रेडमी वाय 2 और रियलमी 2 में कौन है ज्यादा स्मार्ट?, कीमत से लेकर बैटरी और कैमरा तक

Sat, 01 Sep 2018 01:02 PM IST
टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 01 Sep 2018 01:02 PM IST
विज्ञापन
Realme 2 vs xiaomi redmi y2, which is offers the cost value
Realme 2 vs xiaomi redmi y2

चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी ने जून में भारत में अपना सबसे सस्ता स्मार्टफोन रेडमी वाय2 पेश किया जिसकी शुरुआती कीमत 8,990 रुपये है। रेडमी वाय2 पिछले साल लांच हुए रेडमी वाय1 का अपग्रेडेड वर्जन है। रेडमी वाय 2 में शाओमी ने 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। वहीं अब ओप्पो के सब-ब्रांड रियलमी ने भारत में डुअल रियर कैमरा और नॉच डिस्प्ले के साथ रियलमी 2 लांच कर दिया है। ऐसे में इस फोन की सीधी टक्कर शाओमी के रेडमी वाय2 से हो रही है तो आइए जानते हैं दोनों फोन में कौन बेहतर है।

Realme 2 vs xiaomi redmi y2, which is offers the cost value
Xiaomi Redmi Y2

सबसे पहले रेडमी वाय 2 की बात करें तो इस फोन में 5.99 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720x1440 पिक्सल और आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। इसके अलावा रेडमी वाय2 में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर, 3 जीबी/4 जीबी रैम, 32जीबी/64 जीबी स्टोरेज है जिसे 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। 

Realme 2 vs xiaomi redmi y2, which is offers the cost value
Xiaomi RedMi Y2

फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा है जिसमें एक कैमरा 12 मेगापिक्सल का और दूसरा 5 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का है जो AI सपोर्ट के साथ आता है। फोन में फेशियल रिकॉग्निशन भी दिया गया है। रेडमी वाय2 में 3080 एमएएच की बैटरी है और कनेक्टिविटी के लिए 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 b/g/n, ब्लूटूथ v4.2, GPS/A-GPS, 3.5mm का हेडफोन जैक दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Realme 2 vs xiaomi redmi y2, which is offers the cost value
Xiaomi Redmi Y2

फोन के साथ 3 कार्ड स्लॉट मिलेंगे यानि आप एक बार में 2 सिम कार्ड और एक मेमोरी कार्ड इस्तेमाल कर सकेंगे। शाओमी रेडमी वाय2 के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन के साथ कवर फ्री में मिलेगा। फोन के 3Gb/32GB वेरियंट की कीमत 9,999 रुपये और 4GB/64GB वेरियंट की कीमत 12,999 रुपये है। 

विज्ञापन
Realme 2 vs xiaomi redmi y2, which is offers the cost value
Realme 2

अब रियलमी 2 की बात करें तो इसमें 6.2 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिजॉल्यूशन 720X1520 पिक्सल और आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। इस फोन में आईफोन x जैसी नॉच डिस्प्ले है। इसके अलावा फोन में एंड्रॉयड ओरियो 8.1, क्वॉलकॉम का ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 506 जीपीयू, 3GB/4GB रैम और 32GB/64GB की स्टोरेज मिलेगी जिसे 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed