फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Realme 5i भारत में हुआ लॉन्च, चार कैमरे के साथ मिलेगी 5000mAh की बैटरी

Thu, 09 Jan 2020 03:52 PM IST
प्रदीप पांडे टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रदीप पांडे Updated Thu, 09 Jan 2020 03:52 PM IST
विज्ञापन
realme 5i launched in india with Quad Camera and massive 5000mAh battery at Rs 8999
Realme 5i  - फोटो : amar ujala

रियलमी ने अपने नए स्मार्टफोन Realme 5i को वियतनाम में लॉन्च करने के बाद भारत में भी पेश कर दिया है। रियमली 5आई पिछले साल लॉन्च हुए Realme 5 का अपग्रेडेड वर्जन है। Realme 5i की खासियतों की बात करें तो इसमें चार रियर कैमरे हैं। इसके अलावा इसमें 5000एमएएच की बड़ी बैटरी है।

realme 5i launched in india with Quad Camera and massive 5000mAh battery at Rs 8999
Realme 5i  - फोटो : amar ujala

Realme 5i को भारत में एक ही वेरियंट 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज में पेश किया गया है जिसकी कीमत 8,999 रुपये है। Realme 5i एक्वा ब्लू और फॉरेस्ट ग्रीन कलर वेरियंट में मिलेगा। फोन की पहली सेल 15 जनवरी को फ्लिपकार्ट और कंपनी की वेबसाइट से होगी। realme 5i के साथ जियो की ओर से 7,550 रुपये का फायदा मिलेगा।

realme 5i launched in india with Quad Camera and massive 5000mAh battery at Rs 8999
Realme 5i - फोटो : amar ujala

फोन में डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित कलर ओएस 6.0.1 दिया गया है। फोन में 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720x1600 पिक्सल है। फोन में वाटरड्रॉप नॉच मिलेगा। इसके अलावा गोरिल्ला ग्लास 3 प्लस का प्रोटेक्शन भी है। फोन में क्वॉलकॉम का ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर और 4 जीबी तक रैम मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
realme 5i launched in india with Quad Camera and massive 5000mAh battery at Rs 8999
Realme 5i - फोटो : amar ujala

फोन में चार रियर कैमरे हैं जिनमें एक कैमरा 12 मेगापिक्सल का, दूसरा 8 मेगापिक्सल का, तीसरा 2 मेगापिक्सल का और चौथा भी 2 मेगापिक्सल का है। वहीं सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। कैमरे के साथ 4के रिकॉर्डिंग मिलेगी।

विज्ञापन
realme 5i launched in india with Quad Camera and massive 5000mAh battery at Rs 8999
Realme 5i - फोटो : amar ujala

इस फोन में 5000mAh की बैटरी है जो 10 वॉच की चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसकी स्टोरेज को मेमोरी कार्ड की मदद से 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में 4G LTE, ब्लूटूथ 5.0, वाई-फाई और जीपीएस दिया गया है। फोन के पीछे फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed