डिजाइन और पैकेजिंग को लेकर हर बार कुछ नया करने वाली मोबाइल कंपनी टेक्नो इंडिया ने भारत में एक नया फोन पेश किया है और यह फोन है टेक्नो स्पार्क गो प्लस (TECNO Spark Go Plus) जो कि पिछले साल लॉन्च हुए टेक्नो स्पार्क गो का अपग्रेडेड वर्जन है। कंपनी ने अपने इस स्मार्टफोन को द बिग बी ऑफ स्मार्टफोन कहा है।
TECNO Spark Go Plus हुआ भारत में लॉन्च, कीमत सिर्फ 6,299 रुपये
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिजाइन और डिस्प्ले
टेक्नो स्पार्क गो प्लस की डिजाइन बेहतरीन है। फोन की बॉडी प्लास्टिक की है और फिनिशिंग भी शानदार तरीके से दी गई है। इस फोन में 6.52 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है। डिस्प्ले के साथ आपको ड्रॉप नॉच भी मिलेगा। नॉच के बगल में आपको फ्लैश लाइट मिलेगी।
रैम और स्टोरेज
इस फोन में 2 जीबी रैम के साथ 32 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। स्टोरेज को आप मेमोरी कार्ड की मदद से 128 जीबी तक बढ़ा सकेंगे। फोन में मीडियाटेक का हीलियो ए22 प्रोसेसर है जो कि एक क्वॉडकोर प्रोसेसर है। जहां तक ऑपरेटिंग सिस्टम का सवाल है तो इस फोन में एंड्रॉयड पाई 9.0 गो वर्जन आधारित हाईओएस 5.5.2 मिलेगा।
कैमरा
इस फोन में पीछे की ओर 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जिसका अपर्चर एफ2.0 है। रियर कैमरे के साथ फ्लैश लाइट भी है। वहीं इस फोन में फ्लैश लाइट के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। फ्रंट कैमरे के साथ एआई ब्यूटी मोड, बोकेह इफेक्ट और डुअल फ्लैश मिलेगी।
बैटरी और कनेक्टिविटी
कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 3 कार्ड स्लॉट हैं। ऐसे में आप दो सिम और एक मेमोरी कार्ड एक साथ इस्तेमाल कर सकेंगे। फोन में आपको हेडफोन जैक और ब्लूटूथ 4.2 मिलते हैं।। टेक्वनो स्पार्क गो प्लस में 4000एमएएच की बड़ी बैटरी है।