फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पहली सेल में ही 1,80,000 बिका यह स्मार्टफोन, ये है खासियत

Fri, 11 Sep 2020 05:09 PM IST
प्रदीप पाण्डेय टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रदीप पाण्डेय Updated Fri, 11 Sep 2020 05:09 PM IST
विज्ञापन
Realme 7 First Sale in India: Realme 7 sold More Than 1.8 Lakh Units in First Sale says Company
realme 7 भारत में पहली बिक्री - फोटो : realme/twitter

रियलमी का नया स्मार्टफोन Realme 7 भारत में काफी पसंद किया जा रहा है। इसका प्रमाण यह है कि 10 सितंबर को हुई पहली सेल में ही Realme 7 की 1,80,000 यूनिट्स की बिक्री हुई है। इसकी जानकारी खुद रियलमी ने ट्वीट करके दी है। Realme 7 को पिछले सप्ताह Realme 7 Pro के साथ भारत में लॉन्च किया गया था। रियलमी 7 सीरीज स्मार्टफोन एक बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन है जिसकी शुरुआती कीमत 14,999 रुपये है। Realme 7 की अगली सेल 17 सितंबर को है। आइए जानते हैं इस फोन की खासियत और कीमत के बारे में...

Realme 7 First Sale in India: Realme 7 sold More Than 1.8 Lakh Units in First Sale says Company
Realme 7 sale - फोटो : realme/twitter
Realme 7 की कीमत

Realme 7 के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 14,999 रुपये और 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 16,999 रुपये है। यह फोन मिस्ट ब्लू और मिस्ट व्हाइट कलर वेरियंट में मिलेगा

Realme 7 First Sale in India: Realme 7 sold More Than 1.8 Lakh Units in First Sale says Company
realme 7 - फोटो : realme.com

Realme 7 की स्पेसिफिकेशन
Realme 7 में एंड्रॉयड 10 आधारित Realme UI मिलेगा। साथ ही इसमें 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन है। फोन में मीडियाटेक हीलियो G95 प्रोसेसर है जिसके साथ ग्राफिक्स के लिए ARM Mali-G76 MC4 GPU मिलेगा। इस फोन में भी 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी और 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Realme 7 First Sale in India: Realme 7 sold More Than 1.8 Lakh Units in First Sale says Company
Realme 7 - फोटो : realme/twitter
Realme 7 का कैमरा

कैमरे की बात करें तो इसमें भी क्वॉड रियर कैमरा सेटअप है जिसमें मेन कैमरा 64 मेगापिक्सल का सोनी IMX682 सेंसर है जिसका अपर्चर f/1.8 है। वहीं दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस, तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम लेंस और चौथा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है। सेल्फी के लिए इस फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

विज्ञापन
Realme 7 First Sale in India: Realme 7 sold More Than 1.8 Lakh Units in First Sale says Company
Realme 7 - फोटो : realme/twitter
Realme 7 की बैटरी

फोन में 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ v5.0, जीपीएस/ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट मिलेगा। फोन के पावर बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर है। इसमें 5000mAh की बैटरी है जो 30W की डर्ट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed