फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Realme C11 भारत में हुआ लॉन्च, 5000mAh की बैटरी और रिवर्स चार्जिंग से लैस है फोन

Tue, 14 Jul 2020 02:16 PM IST
प्रदीप पाण्डेय टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रदीप पाण्डेय Updated Tue, 14 Jul 2020 02:16 PM IST
विज्ञापन
Realme c11 launched in india: MediaTek Helio G35 SoC, price and specifications
Realme C11 - फोटो : amarujala

रियलमी ने भारत में अपनी सी सीरीज में एक नया मेंबर जोड़ते हुए Realme C11 को लॉन्च कर दिया है। Realme C11 एक बजट स्मार्टफोन है जिसमें ऑक्टाकोर प्रोसेसर के साथ बड़ी बैटरी दी गई है। इस फोन में वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले है। इसके अलावा यह फोन दो कलर वेरियंट में मिलेगा। आइए जानते हैं इसके बारे में...

Realme c11 launched in india: MediaTek Helio G35 SoC, price and specifications
Realme C11 - फोटो : amarujala

Realme C11 की कीमत
Realme C11 के 2 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 7,499 रुपये है। यह फोन एक ही वेरियंट में मिलेगा। फोन की बिक्री 22 जुलाई को दोपहर 12 बजे फ्लिकार्ट और रियलमी की वेबसाइट से होगी।

Realme c11 launched in india: MediaTek Helio G35 SoC, price and specifications
Realme C11 - फोटो : amarujala

Realme C11 की स्पेसिफिकेशन
फोन में डुअल सिम सपोर्ट है। इसके अलावा इसमें एंड्रॉयड 10 आधारित Realme UI मिलेगा। फोन में 6.5 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720x1600 पिक्सल है। Realme C11 स्मार्टफोन मीडियाटेक हीलियो G35 प्रोसेसर है जो कि एक ऑक्टाकोर प्रोसेसर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Realme c11 launched in india: MediaTek Helio G35 SoC, price and specifications
Realme C11 - फोटो : amarujala

Realme C11 का कैमरा
Realme C11 में डुअल रियर कैमरा है जिनमें एक लेंस 13 मेगापिक्सल का है और इसका अपर्चर f/2.2 है। दूसरा 2 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/2.4 है। सेल्फी के लिए इस फोन में 5 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। 

विज्ञापन
Realme c11 launched in india: MediaTek Helio G35 SoC, price and specifications
Realme C11 - फोटो : amarujala

Realme C11 की बैटरी और स्टोरेज
फोन में 2 जीबी रैम के साथ 32 जीबी की स्टोरेज मिलेगी जिसे मेमोरी कार्ड की मदद  से 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। मेमोरी कार्ड के लिए अलग से एक स्लॉट मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिए 4G, VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ v5.0, जीपीएस, माइक्रो यूएसबी पोर्ट और 3.5mm का हेडफोन जैक मिलेगा। Realme C11 में 5000mAh की बैटरी मिलेगी जो रिवर्च चार्जिंग को सपोर्ट करेगी जिसका मतलब है आप इससे दूसरा फोन भी चार्ज कर सकेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed